दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में इस देश का बज रहा डंका, जानें किस नंबर पर है मुकेश अंबानी की कंपनी
Updated on
09-09-2024 11:54 AM
नई दिल्ली: जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों का नाम आता है तो उसमें एलन मस्क, जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी आदि का नाम आता है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों के मालिक इनमें से बहुत कम हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कंपनी का मार्केट कैप टॉप 10 कंपनियों में भी नहीं है। बात जब भी दुनिया की टॉप-10 कंपनियों की आती है तो उनमें अमेरिका का नाम सामने आता है। ठीक उसी प्रकार जैसे दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर लोगों में भी अमेरिकी ही छाए हुए हैं।
10 में से 8 कंपनियां अमेरिका की
फोर्ब्स के मुताबिक सबसे ज्यादा मार्केट कैप के मामले में दुनिया की टॉप-10 कंपनियों में टॉप-5 कंपनियां अमेरिका की हैं। हालांकि टॉप-10 में तीन और कंपनियां अमेरिका की हैं। इस प्रकार मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 8 कंपनियां अमेरिका की हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में अमेरिका पहले स्थान पर है। अब आप सोचेंगे कि टॉप-10 में क्या भारत की कोई कंपनी नहीं है? तो आप सही सोच रहे हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में भारत से कोई भी कंपनी नहीं है।
टॉप-5 में ये कंपनियां हैं शामिल
फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक टॉप-10 में से टॉप-5 कंपनियां अमेरिका की हैं। इसमें पहले नंबर पर एप्पल है। आईफोन समेत कई गैजेट्स बनाने वाली यह कंपनी टेक्नॉलजी सेक्टर में काम करती है। इस कंपनी का इस कंपनी का मार्केट कैप 3.36 लाख करोड़ डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट है। यह कंपनी भी टेक्नॉलजी सेक्टर से जुड़ी है। इसका मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ डॉलर है। तीसरे नंबर पर ब्लू चिप बनाने वाली कंपनी एविडिया है। इसका मार्केट कैप 2.63 लाख करोड़ डॉलर है। चौथे नंबर पर एल्फोबेट्स (गूगल) है। इसका मार्केट कैप 1.94 लाख करोड़ डॉलर है। 5वें नंबर पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन है। इसका मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ डॉलर है।
टॉप-10 में इस देश की कंपनियां भी शामिल
टॉप-10 कंपनियों में 8 अमेरिका की कंपनी हैं। बाकी दो कंपनियां दूसरे देश की हैं। 6वें नंबर पर सऊदी अरब की कंपनी Saudi Aramco है। यह कंपनी ऑइल और गैस सेक्टर से जुड़ी है। इसका मार्केट कैप 1.77 लाख करोड़ डॉलर है। 9वें नंबर पर TSMC कंपनी है। सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी ताइवान की है। इसका मार्केट कैप 849 अरब डॉलर है।
भारत की कंपनियां कहां है?
दुनिया की सबसे मूल्यवान टॉप-10 कंपनियों में भारत से कोई भी कंपनी नहीं है। companiesmarketcap के मुताबिक दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में भारत से पहला स्थान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का है। हालांकि दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में यह 46वें स्थान पर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 19.82 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद TCS का नंबर आता है। यह भारत की दूसरी और दुनिया की 64वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप 16.20 लाख करोड़ रुपये है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…