वित्त वर्ष 2021-22 में निधि और अनुज ने 9 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया था। अपने पहले साल में दोनों को 50 लाख रुपये की कमाई हुई थी। उनका ग्रॉस मार्जिन 29 फीसदी था। यह कम जरूर लग सकता है। लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह कि उन्हें अपने रेवेन्यू का 50% सब्सक्रिप्शन बॉक्स से हासिल होता है। सब्सक्रिप्शन बॉक्स पर उनका मार्जिन 20% है। बुके पर यह 40% है।
निधि और अनुज अपने आइडिया को लोकप्रिय टीवी शो शार्क टैंक इंडिया में भी लेकर गए थे। संस्थापकों ने 1% इक्विटी के बदले में 3 करोड़ रुपये के निवेश की मांग की थी। इससे उनकी कंपनी का मूल्यांकन 300 करोड़ रुपये हो गया। शो में शार्क टैंक के जजों ने निधि और अनुज की पिच पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं। जबकि कुछ ने बिजनेस मॉडल और संस्थापकों के समर्पण की प्रशंसा की थी। दूसरों को हाई वैल्यूएशन के बारे में संदेह था। आखिरकार उन्हें शार्क से कोई फंडिंग नहीं मिली थी।