गोविंदा का दामाद है ये क्रिकेटर, अब बदलेगा शाहरुख खान की KKR की किस्मत
Updated on
28-03-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सोमवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी चरण के लिए टीम का नया कप्तान चुना। राणा इससे श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिनके पीठ की सर्जरी कराने की संभावना है जिससे उनके पूरे सत्र से बाहर रहने का खतरा मंडरा रहा है। घरेलू मैचों में दिल्ली के लिए खेलने वाली नीतीश राणा भारत के लिए एक वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।
गोविंदा के दामाद हैं नीतीश
शाहरुख खान की टीम के नए कप्तान नीतीश राणा रिश्ते में एक्टर गोविंदा का दामाद हैं। उन्होंने खुद कुछ समय पहले द कपिल शर्मा शो में इसका खुलासा किया था। कपिल के शो में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि नीतीश की पत्नी सांची मारवाह उनकी चचेरी बहन हैं। ऐसे में नीतीश राणा उनके बहनोई हुए। गोविंदा की भांजी सांची मारवाह के पति होने के कारण नीतीश राणा उनके दामाद हुए।
मुंबई इंडियंस से मिली थी पहचान
नीतीश राणा ने 2016 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया था। 2017 सीजन में मुंबई ने उन्हें लगातार मौके दिए और मिडिल ऑर्डर में नीतीश ने 12 पारियों में 333 रन बनाए। इसमें कई मैच जिताऊ पारियां भी शामिल थीं। आईपीएल 2018 की नीलामी में केकेआर ने उन्हें 3.4 करोड़ में खरीदा। 2022 की नीलामी उन्हें खरीदने के लिए केकेआर ने 8 करोड़ रुपये खर्च किये थे। आईपीएल के 91 मैचों में अभी तक राणा ने 27.96 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट से 2181 रन बनाए हैं।
अच्छी नहीं है हालिया फॉर्म
नीतीश राणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि इस रणजी सत्र में उन्हें दिल्ली की टीम से उनके खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था। राणा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के 12 टी20 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है जिसमें टीम को आठ में जीत और चार में हार मिली। केकेआर की टीम एक अप्रैल को अपने अभियान की शुरूआत पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…