विराट से भी ज्यादा शतक हैं इस धाकड़ के नाम, क्या किंग कोहली तोड़ पाएंगे महारिकॉर्ड?
Updated on
24-03-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए त्यौहार की तरह होता है। दो महीने तक क्रिकेट फैंस दुनियाभर के क्रिकेट वर्ल्ड के सितारों को एक साथ मैदान पर एक-दूसरे को चुनौते देते दिखाई देते हैं। टूर्नामें का आगाज इस बार 31 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला महेंद्र सिह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। CSK 4 बार की चैंपियन है तो गुजरात अपना खिताब बचाने उतरेगी।
IPL में शतकों के मामले में कोहली नहीं हैं नंबर वन
आईपीएल में अधिकतर मामलों विराट कोहली अव्वल हैं, लेकिन कुछ में अभी भी उन्हें नंबर वन होना है। इसमें सबसे खास है शतक। टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। पैसा वसूल बल्लेबाज के लिए मशहूर गेल ने 6 शतक जड़े हैं, तो विराट कोहली के नाम 5 शतक हैं। कोहली ने एक ही सीजन में 4 शतक जड़े थे।
जोस बटलर और विराट कोहली के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम भी 5 शतक हैं। विराट कोहली और बटलर के पास न केवल क्रिस गेल की बराबरी करने का मौका है, जबकि अगरा इनमें से कोई भी दो शतक जड़ता है तो गेल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इसके बाद केएल राहुल और शेन वॉटसन के नाम 4-4 शतक हैं। राहुल खेल रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि वॉटसन रिटायर हो चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम भी 4 शतक हैं। इसका मतलब यह है कि उनके पास भी गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के 3 शतक हैं और वह भी उम्मीद करेंगे कि कुछ अच्छी पारियां खेलकर इस लिस्ट में अपना नाम ऊपर लेकर जाएं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…