Select Date:

अंबानी और अडानी के बीच फंसा है यह डिलीवरी बॉय, जानिए कैसे बनाई अरबों डॉलर की कंपनी

Updated on 16-12-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच एक शख्स फंसा है। उनका नाम है अमानसियो ऑर्टेगा। स्पेन के रिटेल कारोबारी ऑर्टेगा दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी और अडानी के बीच 14वें नंबर पर हैं। एक रेलवे मजदूर के बेटे और डिलीवरी बॉय के रूप में करियर शुरू करने वाले इस शख्स की नेटवर्थ आज 85.4 अरब डॉलर है। ऑर्टेगा की दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी Inditex में 59% हिस्सेदारी है। यह कंपनी जारा और सात दूसरे रिटेल ब्रांड्स की पेरेंट कंपनी है। दुनियाभर में इसके 7,400 से अधिक स्टोर हैं और पिछले साल इसका रेवेन्यू 34.1 अरब डॉलर रहा था। ऑर्टेगा के पास साथ ही दुनियाभर में प्रीमियम ऑफिस और रिटेल प्रॉपर्टीज भी है।

सितंबर 2016 में ऑर्टेगा कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी बने थे। 29 मार्च, 1936 के जन्मे ऑर्टेगा के पिता रेलवे में मजदूर थे और मां हाउसवाइफ थीं। मात्र 13 साल की उम्र में उन्होंने कपड़ों की एक दुकान में डिलीवरी बॉय का काम किया। फिर वह टेलर की एक दुकान में असिस्टेंट बने। यहीं से उन्होंने कपड़ों के कारोबार की बारीकियां सीखने को मिलीं। बाद में उन्होंने कपड़ों की एक दुकान खोली जो अमीर ग्राहकों के लिए थी। 1963 में उन्होंने बाथरोब बिजनस खोला। 1975 में उन्होंने जारा का पहला स्टोर खोला और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विदेशों में फैलाया बिजनस

इसके एक दशक बाद यानी 1985 में ऑर्टेगा ने Inditex के नाम से एक होल्डिंग कंपनी बनाई। 1988 से 1990 के बीच उन्होंने पुर्तगाल, फ्रांस और अमेरिका में अपने बिजनस को फैलाया। इसके बाद उन्होंने Pull&Bear और Bershka ब्रांड्स भी लॉन्च किए और Massimo Dutti तथा Stradivarius का अधिग्रहण किया। Inditex ने 2001 में आईपीओ के जरिए 2.7 अरब डॉलर जुटाए। 2010 तक कंपनी 77 देशों में 5,000 से अधिक स्टोर खोल चुकी थी। 2001 से ऑर्टेगा के डिविडेंड के रूप में 10 अरब डॉलर से अधिक पैसा मिल चुका है।

ऑर्टेगा ने डिविडेंड के रूप में मिले पैसों को स्पेन, अमेरिका और यूरोप के कई बड़े शहरों में ऑफिस और रिटेल प्रॉपर्टीज खरीदने में निवेश किया है। ऑर्टेगा अपनी बिजनस स्ट्रैटजी के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। उनकी कंपनी दुनिया की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है और वह विज्ञापन पर ज्यादा पैसे खर्च करने में विश्वास नहीं करते हैं। 2011 में वह कंपनी के चेयरमैन पद से हट गए थे। माना जा रहा है कि उनकी बेटी मार्ता ऑर्टेगा पेरेज देर सबेर Inditex की कमान संभाल सकती हैं। मार्ता ने कंपनी में सेल्सपर्सन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.