मुंह के बल गिरा ये एनर्जी शेयर, बाजार खुलते ही लगा लोअर सर्किट, बेचने की मची है होड़
Updated on
05-06-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल रेकॉर्ड गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में गिरावट के बीच कई शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है। इस बीच एक एनर्जी शेयर में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर सुजलॉन एनर्जी का है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कल लोअर सर्किट देखने को मिला था। आज भी बाजार खुलते ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। शेयर 5 फीसदी लुढ़कर आज भी लोअर सर्किट पर पहुंच गया है। पिछले दिनों सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी आई थी। शेयर बाजार में तेजी के बीच सुजलॉन के शेयर बढ़ने से निवेशकों को काफी फायदा हुआ था। अब शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर में लगातार दो दिन से गिरावट देखी जा रही है।
लाल निशान पर पहुंचा स्टॉक
सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज 5 फीसदी की गिरावट के साथ 45.15 के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिनों की बात करें तो शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक महीने में सुजलॉन का शेयर 13 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। वहीं बीते 6 महीने की बात करें तो शेयर में 46.50 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। अब शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर में निवेशकों की बिकवाली देखी जा रही है। बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति को देखते हुए निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर में कमजोरी आई है। शेयर लगातार गिर रहा है।
बिना जानकारी न करें निवेश
शेयर बाजार में आप किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर बाजार में आप बिना जानकारी के निवेश न करें।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…