टूटते बाजार में भी 62% तक चढ़ गया फुटवियर कंपनी का यह स्टॉक
Updated on
28-09-2022 06:09 PM
सितंबर का महीना शेयर बाजार के लिए कुछ ठीक नहीं रहा।
लेकिन इस दौरान भी एक स्टॉक ऐसा रहा जिसपर बाजार की गिरावट का असर बिल्कुल
नहीं पड़ा है। हम बात कर रहे हैं फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ (Liberty
Shoes) की। यह शेयर सितंबर के महीने में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। बता
दें कि सितंबर के महीने में स्टॉक ने एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)
में 4.5 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में 62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ
बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है।
चार साल के हाई पर लिबर्टी शूज के शेयर
लिबर्टी शूज़ के शेयर चार साल के हाई 282.35 रुपये पर पहुंच गए। बुधवार
इंट्रा-डे ट्रेड में जब बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था उस समय बीएसई
पर यह स्टॉक 13% तक की तेजी के साथ 282.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
पिछले पांच कारोबारी दिनों में यह शेयर 30.39% प्रतिशत तक उछला (Stock
return) है और जनवरी 2018 के बाद से अपने हाई स्तर पर पहुंच गया है। बता
दें कि इससे पहले 22 जुलाई 2014 को यह 351 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर
पहुंच गया था।
कंपनी का कारोबार क्या है?
लिबर्टी शूज़ की वर्तमान में एक दिन में 50,000 से अधिक जूतें बनाने की
क्षमता है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दस अलग-अलग ब्रांड बनाता
है। लीप 7X, हीलर, लुसी एंड ल्यूक और अहा कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड
हैं जिन्होंने बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है और कंपनी की कुल बिक्री
में उनकी हिस्सेदारी बढ़ रही है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…