3 सेकेंड के रिव्यू से यह लड़की कमाती है 120 करोड़ रुपये लाखों में हैं फॉलोअर्स
Updated on
09-02-2024 01:38 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आजकल लोग बंपर कमाई कर रहे हैं। युवा सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम अब कमाई का बड़ा जरिया बन गए हैं। इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया पर ब्रांड्स का प्रमोशन करके खूब कमाई कर रहे हैं। लेकिन चीन की एक लड़की (Zheng Xiang Xiang) ने सोशल मीडिया पर कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह लड़की हर हफ्ते करीब 120 करोड़ रुपये कमा रही है। इतनी कमाई वह (Zheng Xiang Xiang) प्रोडक्ट के रिव्यू करके कर रही है। प्रोडक्ट्स के रिव्यू भी यह लड़की सिर्फ 3 सेकेंड के लिए करती है। लोगों को इसके वीडियो खूब पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस लड़की के वीडियो वायरल हो रहे हैं। महज 3 सेकेंड में ही यह लड़की प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दे देती है। चीन की इस लड़की के सोशल मीडिया पर लाखों में फालोअर्स हैं।
इस तरह बनाती है वीडियो
चीन की इस इंफ्लुएंसर्स का नाम झेंग जियांग (Zheng Xiang Xiang) है। इसके टिकटॉक पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। झेंग जियांग हर चीज का रिव्यू सिर्फ 3 सेकेंड में कर देती है। एक झलक में ही झेंग प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दे देती है। झेंग अपने अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम करती है। सोशल मीडिया पर झेंग जियांग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि झेंग जियांग के साथी उन्हें एक-एक करके बॉक्स देते रहते हैं। इन बॉक्स में कपड़े होते हैं। झेंगे बॉक्स को खोलकर प्रोडक्ट को उठाती हैं और कैमरे के सामने दिखाते हुए उसके बारे में बताती हैं। यह सब वह सिर्फ 3 सेकेंड में करती हैं। इसके बाद दूसरा प्रोडक्ट सामने आ जाता है।
करोड़ों में कमाई
झेंग जियांग की कमाई करोड़ों रुपयों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेंग जियांग एक हफ्ते में ही करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं। झेंग का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं झेंग जिन कपड़ों का रीव्यू कर रही हैं, उनकी बिक्री भी बढ़ जाती है। लोगों को उनके वीडियो का इंतजार रहता है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…