इस सरकारी कंपनी ने कमाया रेकॉर्ड प्रॉफिट, बाजार खुलते ही 7% उछला शेयर
Updated on
08-11-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के आज सुबह के कारोबार में शेयर 7.25% से अधिक चढ़ गए। कीमत में तेजी के साथ ही इसके वॉल्यूम में 6.90 गुना से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 42,357.85 करोड़ रुपये है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्य रूप से कच्चे तेल की रिफाइनिंग और पेट्रोलियम उत्पाद की मार्केटिंग करती है। कंपनी हाइड्रोकार्बन के प्रॉडक्शन में भी शामिल है और ईएंडपी ब्लॉक के प्रबंधन के लिए सेवाएं भी प्रदान करती है।
फाइनेंशियल परफॉरमेंस अपडेट
जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने का परिचालन से कुल राजस्व 102,618 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल से सितंबर 2023 की अवधि में, कंपनी का कुल राजस्व 2,21,662 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अप्रैल से सितंबर 2023 की अवधि में 12,592 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स कमाया है जो अब तक किसी छमाही में सबसे अधिक है। पिछले साल कंपनी को इस दौरान 11,033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
इस दौरान स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का पीएटी अपने उच्चतम स्तर 11,322 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वर्ष इस दौरान कंपनी को स्टैंडअलोन आधार पर 12,369 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही के लिए स्टैंडअलोन पीएटी 5,118 करोड़ रुपये था जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कंपनी को 2,172 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
जुलाई से सितंबर 2023 तक की तिमाही के दौरान निर्यात शुल्क को छोड़कर कंपनी का औसत सकल रिफाइनिंग मार्जिन 13.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 8.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था। अप्रैल से सितंबर 2023 के दौरान कंपनी का औसत जीआरएम 10.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 12.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा कम है। कंपनी के स्टॉक में महत्वपूर्ण खरीदारी गतिविधि देखी गई है। इसने पिछले एक साल में 42% से अधिक का रिटर्न दिया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…