Select Date:

इस सरकारी कंपनी ने अडानी ग्रुप के शेयरों से की 22,378 करोड़ की कमाई, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 25-04-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: सरकारी कंपनियों के शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है। देश के सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी (LIC) ने मुनाफावसूली करते हुए मार्च तिमाही में 16 सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। दिलचस्प बात है कि इन सभी शेयरों में इस साल डबल डिजिट में तेजी आई है। एलआईसी के पोर्टफोलियो में 300 स्टॉक हैं और इस साल अब तक उसके पोर्टफोलियो में 1.6 लाख करोड़ रुपये की तेजी आ चुकी है। उसके पोर्टफोलियो की मार्केट वैल्यू 14 लाख करोड़ पहुंच चुकी है जो देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी टीसीएस के मार्केट कैप के बराबर है। एलआईसी ने मार्च तिमाही में कम से कम नौ सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

ACE Equity के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी ने मार्च तिमाही में कम से कम 80 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की है। इनमें 16 सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं। एलआईसी ने बीएचईएल, सेल, कोल इंडिया, ऑयल इंडिया, महानगर गैस, मॉयल, एसबीआई, केनरा बैंक, एचपीसीएल, एनएमडीसी स्टील, एनएमडीसी, शिपिंग कॉरपोरेशन, आईओसी, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ओएनजीसी और एनटीपीसी शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने टाटा पावर, वेदांता, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, वोल्टास, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो जैसे शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी कम की है। हालांकि इस दौरान एलआईसी ने नौ सरकारी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनमें एनएलसी, आईजीएल, बैंक ऑफ बड़ोदा, एनएचपीसी, एचएएल, एसजेवीएन, आईआरसीटीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आरवीएनएल शामिल हैं।


अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश

साथ ही कंपनी ने नवीन फ्लोरीन, बाटा इंडिया, स्वान एनर्जी, एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स, अपोलो टायर्स, पतंजलि फूड्स, इन्फोसिस, नेस्ले, सोना बीएलडब्ल्यू और कोटक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी मार्च तिमाही में बढ़ाई है। अडानी ग्रुप में एलआईसी के निवेश की वैल्यू दिसंबर तिमाही के अंत में 52,779 करोड़ रुपये थी जो मार्च तिमाही के अंत में बढ़कर 61,660 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह तीन महीने में एलआईसी ने 8,900 करोड़ रुपये की कमाई की। पूरे फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो 2024 में एलआईसी की होल्डिंग की वैल्यू में 59 फीसदी यानी 22,378 करोड़ रुपये बढ़ गई। वैल्यू के हिसाब से अडानी ग्रुप में एलआईसी का सबसे ज्यादा निवेश अडानी पोर्ट्स और अडानी एंटरप्राइजेज में है। एलआईसी के पोर्टफोलियो में अडानी ग्रुप के सात शेयर हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण पिछले साल अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। इससे देश में राजनीतिक बवाल हुआ था और अडानी ग्रुप के शेयरों में एलआईसी के निवेश पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.