भारतीय टीम के लिए स्वर्ग है यह मैदान, लिख दी है तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार की गाथा!
Updated on
13-02-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में 4 मैचों की रोचक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। जिसका आयोजन भारत में किया जा रहा है। टीम इंडिया ने सीरीज का आगाज नागपुर में जीत के साथ किया है। विधर्भ क्रिकेट एसोसिशन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने कंगारुओं को एक पारी और 132 रनों से मात दी है।
वहीं अब सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह दिलचस्प सीरीज शुरू ही हुई थी कि अब इसको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में होने वाला था। लेकिन अब यह मुकाबला इस मैदान से शिफ्ट कर दिया जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से खेले जाने वाला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा। जिसके पीछे का मुख्य कारण है कि मैदान इस समय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का आयोजन करने की स्थिति में नहीं है। बता दें कि धर्मशाला में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल फरवरी में खेला गया था। जब श्रीलंका व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर थी। गौरतलब है कि अब तीसरे टेस्ट मैच का वेन्यू बीसीसीआई ने धर्मशाला से बदलकर इंदौर का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम कर दिया है। 1 मार्च को अब धर्मशाला में नहीं बल्कि इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
टीम इंडिया इंदौर में नहीं हारी एक भी टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक कुल 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जोकि दोनों मुकाबले भारत के हित में रहे हैं। 2016 में भारत ने इस मैदान में न्यूजीलैंड को 321 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। वहीं उसके बाद 2019 में भारत ने इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। जिसमें विराट कोहली की भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से मात दी थी। इसके अलावा इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कुल 7 वनडे मुकाबले भी खेले गए हैं, आप को जान कर हैरानी होगी कि यह सारे के सारे मैच भी टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं यानी जीते हैं।
कुछ ऐसा है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड:
भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…