Select Date:

भारत और चीन दोनों को चुभ रहा है अमेरिका का यह मजबूत होता 'कांटा', आगे और बढ़ाएगा परेशानी

Updated on 18-11-2024 01:06 PM
नई दिल्‍ली: भारत और चीन दोनों के लिए मजबूत होता डॉलर 'कांटे' की तरह चुभने लगा है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हो रही बढ़ोतरी से भी चिंता पैदा हुई है। इनके चलते दुनिया के दूसरे हिस्सों खासतौर से इमर्जिंग मार्केट्स से पैसा खिंचने की आशंका है। बार्कलेज के फॉरेक्स और ईएम मैक्रो स्ट्रेटेजी एशिया के प्रमुख मितुल कोटेचा ने यह बात कही है। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि यह पैसा चीन और भारत से निकलकर अमेरिका जाएगा या नहीं। भारत से विदेशी निवेशकों के एक बड़े हिस्से को बाहर निकलते हुए पहले ही देखा गया है। उनके मुताबिक, भारत को लेकर कुछ चिंताएं हैं। इनमें ग्रोथ में सुस्‍ती और 10 दिसंबर, 2024 को शक्तिकांत दास के रिटायर होने के बाद नए गवर्नर की आशंकाएं शामिल हैं। सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि चीन और दूसरे उभरते बाजारों को भी मजबूत डॉलर और बढ़ती यील्‍ड से पूंजी निकासी का सामना करना पड़ सकता है।

भारत और चीन के बीच व्यापारिक संबंधों पर चर्चा करते हुए मितुल कोटेचा ने कहा कि चीन के प्रोत्साहन पैकेज को लेकर आशावादी माहौल है। इसके चलते शेयर बाजार में तेजी देखी गई। लेकिन, हकीकत यह है कि प्रोत्साहन पैकेज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। सिर्फ 6 ट्रिलियन युआन के कर्ज की अदला-बदली देखने को मिली। संपत्ति क्षेत्र में कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। उपभोक्ताओं को सीधे नकद हस्तांतरण जैसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई।

मितुल ने मुताबिक, ऐसा लगता है कि चीनी सरकार नए ट्रंप प्रशासन और उसकी ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर सतर्क रुख अपना रही है। ट्रंप ने 60% टैरिफ की बात की है। लेकिन, क्या हकीकत में इसे लागू किया जा सकेगा? अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत बनी हुई है। डॉलर में तेजी के साथ चीन के प्रति शुरुआती उत्साह कम होता दिख रहा है। इसका असर भारतीय और चीनी शेयर बाज़ारों के बीच पूंजी प्रवाह पर भी दिखाई दे रहा है। मजबूत डॉलर के बीच चीनी मुद्रा युआन पर दबाव बढ़ रहा है। अब सभी की निगाहें दिसंबर में होने वाली चीन की वर्क कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। इसके बाद अगले साल मार्च में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक होगी। यहां से कुछ और संकेत मिल सकते हैं।

वैक्‍यूम क्‍लीनर की तरह काम कर रहा अमे‍र‍िका


मितुल कोटेचा के मुताबिक, अमेरिका अभी विशाल वैक्यूम क्लीनर की तरह काम कर रहा है जो दुनिया भर से पूंजी अपनी ओर खींच रहा है। टैक्स में कटौती, ढील देने वाले नियमों और अमेरिका के अलगाववादी रुख के कारण भारी मात्रा में पूंजी अमेरिका की ओर आकर्षित हो रही है। अमेरिका में बढ़ता राजकोषीय घाटा वहां की इकनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ग्रोथ के कारण यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि चीन से निकलने वाला पैसा भारत का रुख करेगा।

हालांकि, पहले ही भारत से विदेशी निवेशकों की भारी निकासी देखी जा चुकी है। भारत को लेकर कुछ चिंताएं हैं। मसलन, विकास दर में कमी, नए RBI गवर्नर को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में तेजी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला असर। सिर्फ भारत ही नहीं, चीन और दूसरे उभरते बाजार भी पूंजी निकासी की मार झेल सकते हैं। यह देखना होगा कि क्या चीन और भारत से निकलने वाला पैसा अमेरिका का रुख करेगा?

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर में तेजी जारी


फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है। लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी शेयर बाजार में भी चुनावों के बाद S&P में आई तेजी का लगभग आधा हिस्सा गायब हो चुका है। यानी, अमेरिका में भी लोग राष्ट्रपति ट्रंप के अगले कदमों का इंतजार कर रहे हैं। उनकी ओर से की गई कुछ नियुक्तियों ने बाजार को चौंकाया है। देखना होगा कि सीनेट इन नियुक्तियों को मंजूरी देती है या नहीं। फिलहाल अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि ट्रंप का जादू खत्म हो गया है। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर में तेजी जारी है। मजबूत डॉलर के इस माहौल में दूसरे उभरते बाजारों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सिर्फ उभरते बाजार ही नहीं, यूरोप को भी मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था और डॉलर के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौजूदा हालात में अमेरिका को फायदा होता दिख रहा है और जल्द ही इस स्थिति में बदलाव की उम्मीद कम ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.