Select Date:

ये भारतीय सूरमा खेलेंगे आखिरी ODI World Cup, विराट कोहली सहित कई धाकड़ नाम हैं शामिल!

Updated on 28-06-2023 08:23 PM
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आ चुका है। मेजबान भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतने के लिए उतरेगी। भारत ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 में श्रीलंका को हराकर वानखेड़े स्टेडियम में विश्व विजेता बना। अब एक बार फिर उसके पास चैंपियन बनने का मौका है। माना जा रहा है कि यह कई भारतीय बड़े खिलाड़ियों के लिए आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। दरअसल, अधिकतर खिलाड़ी 34+ हैं और माना जा रहा है कि अगले वर्ल्ड कप तक वे शायद ही खेल सकें। आइए समझने की कोशिश करते हैं, वो कौन से खिलाड़ी हैं...

कप्तान रोहित शर्मा

30 अप्रैल, 1987 को जन्मे रोहित शर्मा 36 वर्ष के हैं। भारतीय टीम के कप्तान की फिटनेस को लेकर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं। वह चाहेंगे कि भारत विश्व विजेता बने और इसके साथ ही उनकी कैबिनेट में एक और आईसीसी ट्रॉफी आ जाए। वह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2019 में उन्होंने इंग्लैंड में खूब रन बरसाए थे। इस बार भी उनसे वैसी ही धांसू परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।

विराट कोहली

दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली 5 नवंबर को 35 वर्ष के हो जाएंगे। अगला वर्ल्ड कप जब खेला जाएगा तब उनकी उम्र 39 होगी। इसकी अधिक संभावना है कि कोहली युवाओं के लिए जगह छोड़ दें। क्रिकेट की अधिकता की वजह से किसी की भी फिटनेस स्थाई नहीं है। अगर कोहली फिट रहे तो भी यह काफी कुछ निर्भर करेगा कि टीम में उनकी जगह बनती है या नहीं। हम सभी जानते हैं कि भारत में टैलेंट की कम नहीं है।

रविंद्र जडेजा

धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सबसे फिट प्लेयर्स में शामिल हैं। वह 34 वर्ष के हो चुके हैं तो जब अगला विश्व कप खेला जाएगा तो उनकी उम्र 38+ होगी। वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और इसके अलावा आईपीएल भी है। टीम इंडिया में एक-एक प्लेस के लिए कई दावेदार हैं और ऐसे में जड्डू को न केवल फिट रहना होगा, बल्कि उस लेवल पर परफॉर्म भी करना होगा। यह थोड़ा मुश्किल टास्क है।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 34 वर्ष के हैं और एक तेज गेंदबाज के लिए यह वह उम्र है, जहां से उसका परफॉर्मेंस गिरने लगता है। जब अगला वर्ल्ड कप खेला जाएगा तो वह भी जड्डू की तरह 38 से अधिक उम्र के होंगे। माना जाता है कि तेज गेंदबाज इस उम्र में सभी फॉर्मेट के लिए उपलब्ध होना अंसभव है। वनडे क्रिकेट में फाइट भी अलग लेवल पर है। पूरी जान लगाकर 10 ओवर करना एक मुश्किल टास्क होगा।

रविचंद्रन अश्विन

अश्विन, रोहित के साथ 36 वर्ष के हैं। यह हालांकि निश्चित नहीं है कि उनका नाम विश्व कप टीम के लिए शामिल किया जाए, लेकिन अगर किया जाता है तो इसकी पूरी संभावना है कि वह आखिरी बार इस महासमर में खेलें। रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में दुनिया के समसे सफल स्पिनरों में शामिल हैं और वह अभी लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.