यह है गिरावट का कारण
दरअसल, दूसरी तिमाही में कंपनी ने बेहतर रिजल्ट नहीं दिखाए। कंपनी के मार्जिन पर दबाव होने की वजह से कंपनी का प्रॉफिट भी काफी गिरा। दूसरी तिमाही में प्रॉफिट 20.5 करोड़ आया, जो पिछले साल की तुलना में 24.7 करोड़ से 17 प्रतिशत कम रहा। साथ ही कंपनी ने एनअुल गाइडेंस को भी कट किया। कंपनी का मानना है कि FY 24 में 670– 700 करोड़ का रिवेन्यू रह सकता है, जो पिछले अनुमान से काफी कम है। पहले कंपनी ने 830– 860 के आसपास का अनुमान जताया था। वहीं, EBITDA गाइडेंस भी पिछले 28 प्रतिशत से घटाकर करीब 26 प्रतिशत कर दिया गया है। मैनेजमेंट के बयान के बाद से शेयर काफी टूटे। हालांकि, पिछले एक हफ्ते से शेयर 2200 के ऊपर ही स्थिर हैं।
