Select Date:

19 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ यह IPO, प्रीमियम बढ़कर पहुंचा 88 रुपये

Updated on 26-08-2022 06:17 PM

करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद आए दूसरे आईपीओ ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks Services IPO) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 562.10 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज (26 अगस्त 2022) आखिरी दिन है। दूसरे दिन के आखिर तक ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ का रिटेल कोटा 19.10 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, दूसरे दिन पब्लिक इश्यू 6.09 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks IPO) का ग्रे मार्केट प्रीमियम भी लगातार बढ़ रहा है और यह 88 रुपये पहुंच गया है।

बढ़कर 88 रुपये पहुंचा DreamFolks के IPO का प्रीमियम 
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि ड्रीमफोक्स सर्विसेज (DreamFolks IPO) के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 88 रुपये पहुंच गया है। कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) गुरुवार के मुकाबले 5 रुपये बढ़ गया है। ड्रीमफोक्स (DreamFolks IPO) के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम गुरुवार को 83 रुपये था। बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि कंपनी के आईपीओ को रिटेल इनवेस्टर्स से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है, इस वजह से ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। 

400 रुपये के ऊपर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग   
ड्रीमफोक्स के आईपीओ (DreamFolks IPO) का ग्रे मार्केट प्रीमियम शुक्रवार को 88 रुपये है। ड्रीमफोक्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 308-326 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 326 रुपये के अपर सर्किट पर अलॉट होते हैं और 88 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ लिस्ट होते हैं तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 414 रुपये के करीब हो सकती है। यानी, आईपीओ में पैसा लगाने वाले लोगों को लिस्टिंग पर 25 पर्सेंट से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है। ड्रीमफोक्स के आईपीओ (DreamFolks IPO) की टेंटेटिव अलॉटमेंट डेट 1 सितंबर 2022 है। कंपनी के शेयर 6 सितंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.