यह भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन', नए संसद भवन के उद्घाटन पर भड़की कांग्रेस
Updated on
29-05-2023 08:51 PM
नई दिल्ली: केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर रविवार को जमकर निशाना साधा और इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' बताया। सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार पर समानांतर इतिहास गढ़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह 'आरएसएस के ऊंची जाति वाले सांप्रदायिक फासीवादी रुख' को दर्शाता है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन के प्रभारी) के सी वेणुगोपाल ने कन्नूर में मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को समारोह में आमंत्रित नहीं करने पर स्पष्टीकरण देने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' है। कांग्रेस नेता ने कहा, 'भाजपा पीआर (जन संपर्क) के उद्देश्यों के लिए हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उपयोग कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के पहले नागरिक को टेलीविजन के माध्यम से देश की नयी संसद का उद्घाटन देखना पड़ा।' केरल सरकार में मंत्री और माकपा नेता एमबी राजेश ने कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी हत्याकांड के आरोपी सावरकर की तस्वीर संसद में रखकर भारत के इतिहास में जगह बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।
राजेश ने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में कहा, 'उन्होंने (भाजपा) देश की विरासत में जगह पाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की। वह भी काम नहीं आया। अब उन्होंने (नए संसद भवन का उद्घाटन कर) समानांतर इतिहास गढ़ने का फैसला किया।' दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए माकपा ने ट्विटर पर कहा कि मोदी सरकार ने आज नये संसद भवन का उद्घाटन किया है 'लेकिन सड़कों पर इसकी पुलिस ने दिखा दिया कि वह वास्तव में लोकतंत्र के बारे में क्या सोचती है।'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…