यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.... कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर बोला भारत
Updated on
07-04-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: भारत ने कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में किये गये तोड़फोड़ की गुरुवार को निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मामले को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। ओंटारियो प्रांत में अज्ञात लोगों ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और उसकी दीवारों पर हिंदू विरोधी व भारत विरोधी नारे लिखे, जिसे कनाडा पुलिस ने 'घृणा से प्रेरित घटना' बताया है।
यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण- भारत अरिंदम बागची ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस मुद्दे को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उसी अनुरोध के साथ उठाया गया है, जो हमने पूर्व की घटनाओं को लेकर किया था कि कृपया दोषियों को पकड़ें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो।' उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि कनाडाई अधिकारी कार्रवाई करने में सक्षम हैं।'
भारत ने की शांति बनाए रखने की अपील की
वहीं, पूर्वी यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में हिंसक कार्रवाई की पृष्ठभूमि में भारत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। खबरों के अनुसार, यरुशलम में बुधवार को लगातार दूसरी रात हिंसा जारी रही, जब फलस्तीनियों ने 'ओल्ड सिटी' के संवेदनशील परिसर में स्थित अल-अक्सा मस्जिद में स्वयं को बंद कर लिया और इजराइली पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
यरुशलम की घटना से जुड़े सवाल पर बागची ने कहा, ''फलस्तीन के सवाल पर हमारी स्थिति स्पष्ट और सुसंगत रही है। हम दो-राज्य समाधान प्राप्त करने के लिए इजराइल और फलस्तीनियों के बीच सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…