Select Date:

ये तो शोषण है... एक्‍टर प्रदीप ने सरेआम खींचे एक्ट्रेस ममिता के बाल, मच गया बवाल! Dude की लाइव इवेंट में पिटी भद

Updated on 17-10-2025 01:16 PM
एक्टर और फिल्ममेकर प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू अपनी लेटेस्ट रिलीज 'डूड' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। हाल ही एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान प्रदीप और ममिता साथ नजर आए। पर इस दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकरी हो रही। लोगों ने प्रदीप रंगनाथन को लताड़ना शुरू कर दिया और कहा कि उन्होंने जो किया है वो सरासर हैरेसमेंट है। दरअसल, प्रदीप ने इवेंट के दौरान ममिता के बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन, ममिता को अपनी ओर बालों से पकड़कर खींच रहे हैं। उस वक्त यह देख सब हैरान रह गए। बाद में पता चला कि दोनों ने 'डूड' फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट किया था। प्रदीप का यह अंदाज लोगों को रास नहीं आया और उनकी खूब आलोचना हो रही है। वहीं, फैंस ने एक्टर का सपोर्ट किया।

फैंस ने की तारीफ, पर यूजर्स भड़के,

फैंस ने प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू की केमस्ट्री की तारीफ की, पर यूजर्स भड़क गए। प्रदीप ने हैदराबाद में हुए फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जो किया, उससे वो नाराज हो गए।

सीन रीक्रिएट के चक्कर में पिटी भद

दरअसल फिल्म 'डूड' के ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें ममिता, प्रदीप का गाल खींचती हैं। इस पर प्रदीप बोलते हैं- नॉट क्यूट। इसी सीन को दोनों एक्टर्स ने रीक्रिएट किया, पर रोल रिवर्सल करके। ममिता जब स्टेज पर नाराज होने का नाटक करने लगीं तो प्रदीप उनके गाल खींचने लगे। और फिर अचानक ही उन्होंने ममिता को उनके बाल पकड़कर खींचा। यह देख सबके होश उड़ गए। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो गया और यूजर्स प्रदीप रंगनाथन को खरी-खोटी सुनाने लगे।
एक यूजर ने लिखा, 'प्रमोशन के नाम पर हैरेसमेंट है ये।' एक ने लिखा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि ममिता को यह फिल्म करने का बहुत अफसोस होगा।' एक और कमेंट है, 'सीन्स रीक्रिएट करना मजेदार हो सकता है, पर और भी बेहतर तरीके हैं। उम्मीद है कि अगली बार वो इस बात को समझेंगे।'

17 अक्टूबर को रिलीज हुई 'डूड', ये है कास्ट

वैसे, हैरानी की बात ये है कि इस सीन को रीक्रिएट करने के बाद ममिता मुस्कुरा रही थीं और प्रदीप का शुक्रिया भी अदा किया। 'डूड' की बात करें, तो इसे कीर्तिस्वरण ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही कहानी लिखी है। फिल्म में नेहा शेट्टी, द्रविड़ सेल्वम और आर शरतकुमार जैसे एक्टर्स हैं। यह फिल्म 17 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.