नई कंपनियों को बुलावा
आईआईटी खड़गपुर के करियर डेवलपमेंट सेंटर के चेयरपर्सन राजीव मैती ने कहा कि इंस्टीट्यूट को सात दिन में 1,181 ऑफर मिले हैं। पिछले साल पांच दिन में ही 1,300 ऑफर मिल चुके थे। मैती ने कहा, हम और कंपनियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। कई बड़ी कंपनियां पहले आने को तैयार नहीं थीं, वे भी अब पूछताछ कर रही हैं। कुछ कंपनियां कैंपस में नहीं आई हैं और हम नई कंपनियों को बुला रहे हैं।आईआईटी-बीएचयू को शुक्रवार सुबह तक 850 ऑफर मिले थे। पिछले साल पहले चार दिन में ही करीब 1,000 ऑफर मिल चुके थे। चेन्नई में मौसम खराब होने से कई कंपनियां कैंपस नहीं पहुंच पाईं। आईआईटी बॉम्बे के प्लेसमेंट सेल के एक छात्र ने कहा कि पिछले साल स्थिति बेहतर थी। इस बार ऑफर्स की संख्या में मामूली गिरावट आई है। हमें भरोसा है कि इसकी भरपाई हो जाएगा।
