5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को यूं हरा सकता है भारत, आज ऐसी होगी हरमन की प्लेइंग-XI!
Updated on
23-02-2023 07:49 PM
केपटाउन: भारतीय महिला टीम आज विमिंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उस ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जिसने लगातार 22 मैच में जीत हासिल करते हुए यहां तक का सफर किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का ये जीत का सिलसिला बताता है कि इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव वाला प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के सामने कैसी मुश्किल चुनौती है। भारत पिछले पांच वर्षों में टॉप टीमों में शामिल रहा है लेकिन कोई बड़ी ट्रोफी अपनी झोली में नहीं डाल सका है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े मैचों में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराया था और हाल में पिछले वर्ष बर्मिंघम में गोल्ड मेडल मैच में भी उसने जीत दर्ज की थी। सबसे गौर करने वाला आंकड़ा यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2021 में न्यूजीलैंड से एक टी20 मैच गंवाने के बाद किसी भी फॉर्मेट में महज दो अधिकारिक मैच गंवाए हैं और ये दोनों हार उसे भारत के खिलाफ मिली हैं।
कोई भी जीत दमदार नहीं हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने ग्रुप स्टेज में पिछले चार में से तीन मैच जीते हैं लेकिन उसकी किसी भी जीत को दमदार नहीं कहा जा सकता, यहां तक कि आयरलैंड के खिलाफ जीत को भी नहीं। टीम को एकमात्र हार इंग्लैंड से मिली। अभी तक भारत ने टूर्नामेंट में जिस तरह का खेल दिखाया है, उसे देखते हुए केवल यही उम्मीद ही लगाई जा सकती है कि किसी तरह से टीम बड़े मैच से पहले अपनी सभी समस्याओं से निजात पा लें, जिसमें टॉप ऑर्डर के उतार-चढ़ाव वाले खेल के अलावा ऋचा घोष को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों की छक्के जड़ने की अक्षमता भी शामिल है।
टीम की समस्या डॉट बॉल्स टीम को ‘डॉट’ बॉल्स का ज्यादा प्रतिशत भी कम करना होगा। ओपनर शेफाली वर्मा ने तीन साल पहले अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, हालांकि वह अब भी किशोरी ही हैं लेकिन वह अपनी गलतियों से सबक लेने में नाकाम रही हैं। इसमें स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाना और शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमियां शामिल हैं। कप्तान हरमनप्रीत खुद कह चुकी हैं कि टीम की बड़ी समस्या डॉट बॉल्स की बड़ी तादाद है। हरमन खुद काफी दबाव में हैं क्योंकि वह अभी तक इस वर्ल्ड कप में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं। वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में हार से उनका कप्तानी कार्यकाल खत्म हो सकता है। जेमिमा रोड्रिग्स ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीम की मदद के लिए उनके इससे कहीं ज्यादा की उम्मीद है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना निरंतर अच्छी बल्लेबाजी करने वाली खिलाड़ियों में शामिल रही हैं और एक बार फिर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11 शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह
INDW vs AUSW पिच और मौसम केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम की पिच ने अभी तक स्पिनर्स का अच्छा साथ दिया है, लेकिन शुरुआत में पेसर्स को भी इससे मदद मिली है। टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर रही। मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…