Select Date:

ऐसे देख सकते हैं भारत में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट, टीवी पर नहीं होगा लाइव टेलीकास्ट

Updated on 11-11-2025 01:47 PM
नई दिल्ली: आयरलैंड इस वक्त 2 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा कर रही है। सीरीज का पहला मैच सिलहट में आज यानी 11 नवंबर को शुरू भी हो गया है। बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज अहम है। दोनों के बीच हमको टक्कर की सीरीज देखने को मिल सकती है। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वहीं, अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में लोग इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं।

कहां खेला जा रहा है बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट?

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है।

भारत में कहां देख सकते हैं बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?

भारत में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच फैनकॉड एप और उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

फैनकॉड पर बांग्लादेश और आयरलैंड का पहला टेस्ट मुफ्त में देख सकते हैं?

फैनकॉड पर बांग्लादेश और आयरलैंड का पहला टेस्ट मुफ्त में फैंस नहीं देख सकते हैं। या तो उनको फैनकॉड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा या फिर मैच पास खरीदना होगा। मैच पास सिर्फ 25 रुपये में उपलब्ध है जबकि अगर किसी को टूर पास चाहिए तो वे 79 रुपये का है। इसमें फैंस इस दौरे के सभी मैच देख पाएंगे। 2 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैच की टी20 सीरीज भी फैंस इस टूर पास में देख सकते हैं। बता दें कि भारत में टीवी पर बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच दोनों ही टेस्ट लाइव टेलीकास्ट नहीं होंगे।

पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मेराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा,हसन मुरा।

आयरलैंड- एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, कैड करमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), जॉर्डन नील, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, क्रेग यंग।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.