शेयर नहीं ये है नोट छापने की मशीन पैसा लगाने वाले एक साल में हो गए करोड़पति, दिया छप्परफाड़ रिटर्न
Updated on
01-04-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई ऐसे चवन्नी शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन शेयरों में पैसा लगाने वाले करोड़पति हो गए हैं। हालांकि बहुत से शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक साल में ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं वह तीरथ प्लास्टिक (Tirth Plastic) कंपनी का है। कभी 31 पैसे पर कारोबार कर रहा ये शेयर 66.36 रुपये पर पहुंच चुका है। आईए आपको बताते हैं इस शेयर ने निवेशकों को कैसे मालामाल कर दिया है।
दिया छप्परफाड़ रिटर्न
तीरथ प्लास्टिक ने निवेशकों को करीब 21 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयर में अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी रकम बढ़कर दो करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई होती। इस शेयर ने एक साल में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। वहीं अगर किसी निवेशक ने इसमें 50 हजार रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे एक करोड़ रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिलता।
रॉकेट की तरह भाग रहा स्टॉक
तीरथ प्लास्टिक (Tirth Plastic) के स्टॉक में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने में शेयर 31 फीसदी से ज्यादा उछला है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर ने 863 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस शेयर में निवेश करने वालों को लगातार बंपर रिटर्न मिला है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…