यह कोई मामूली खरगोश नहीं, पुलिसवाला है... रोज जाता है थाने, मिली है बड़ी जिम्मेदारी
Updated on
08-04-2023 07:03 PM
वॉशिंगटन : पर्सी (Percy) नाम का एक खरगोश इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा में है। यह कोई मामूली पालतू खरगोश नहीं है। उसके पास कैलिफोर्निया में युबा सिटी पुलिस डिपार्टमेंट में एक अनोखी जॉब है। वेलनेस ऑफिसर (Wellness Officer) के रूप, पर्सी उन अधिकारियों और कर्मचारियों के तनाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है जो रोज मुश्किल परिस्थितियों से जूझते हैं। पर्सी उन्हें काम से कुछ देर का ब्रेक लेने और माहौल को हल्का बनाने में मदद करता है।
एक खरगोश को वेलनेस ऑफिसर बनाने का आइडिया एक मजाक के रूप में आया था। लेकिन अब यह डिपार्टमेंट के लिए एक लोकप्रिय और फायदेमंद कदम बन गया है। Wis News 10 की रिपोर्ट के अनुसार लेफ्टिनेंट मिशेल ब्राजील ने कहा, 'उसे पकड़ना, प्यार करना और कुछ मिनटों के लिए काम से हटना बेहद महत्वपूर्ण है। पर्सी पहली बार अधिकारी एशले कार्सन को मिला था। उन्होंने उसे पुकारा तो वह दौड़ता हुआ उनके पास आ गया और अपने पीछे के दोनों पैरों पर खड़ा हो गया।
रोज जाता है ऑफिस
महिला पुलिस अधिकारी पर्सी को एनिमल शेल्टर लेकर गई। कार्सन ने कहा, 'मैंने उसे आवाज दी। वह दौड़ता हुआ मेरे पास आया और अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो गया। मैंने उसे उठा लिया।' कई हफ्ते बीत गए लेकिन पर्सी को लेकर कोई परिवार नहीं आया। आखिरकार डिपार्टमेंट के एक अधिकारी चेल्सी मैकक्रीडी ने उसे अपनाने का फैसला किया। पर्सी के पास अब एक घर और ऑफिस है और वह हर रोज काम पर जाता है।
पर्सी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पर्सी को प्यार से 'ऑफिसर हॉप्स' कहा जाता है और वह डिपार्टमेंट के वेलनेस प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा बन गया है। एक वेलनेस ऑफिसर के रूप में पर्सी को अधिकारियों के तनाव को कम करने में मदद का काम सौंपा गया है। नियुक्ति के बाद से पर्सी अधिकारियों के लिए एक 'टेंशन दूर करने का उपकरण' बन गया है और इस मामले में वह अपना काम बड़ी मेहनत से करता है। पर्सी की नियुक्ति अधिकारियों की भलाई के लिए डिपार्टमेंट की प्रतिबद्धता को दिखाती है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर जानवरों के साकारात्मक प्रभाव को उजागर करती है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…