Select Date:

यह मेरी बेस्ट बॉलिंग नहीं... पंजा खोलने के बाद मिचेल सैंटनर का कैसा बयान? नीदरलैंड का निकाल दिया था जुलूस

Updated on 10-10-2023 01:33 PM
हैदराबाद: नीदरलैंड के खिलाफ 17 गेंद में नाबाद 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद अपनी फिरकी से पांच विकेट झटक कर स्टार न न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर ने कमाल कर दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड लगातार वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच भी जीत गया। उन्होंने नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया। वहीं सैंटनर को इसके बाद प्लेयरद ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। ऐसे में उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान भी दिया।

मिचे सैंटनर ने इस तरह की सफलता मिलने के बाद खुशी जाहिर की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 322 रन बनाने के बाद नीदरलैंड की पारी को 46.3 ओवर में 223 रन पर समेट दिया। मैन ऑफ द मैच सेंटनर ने मैच के बाद कहा कि दुधिया रोशनी में गेंद रुक कर आ रही थी और बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘दुधिया रोशनी में गेंद रुककर आ रही थी। हमने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें कम स्कोर पर रोकने में सफल रहे। मुझे पिच से काफी मदद मिली। अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं करने के बाद भी इस तरह की सफलता मिलना अच्छा है।’ सैंटनर ने हालांकि इस जीत का श्रेय बल्लेबाजों को दिया।

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, ‘बल्लेबाजों को भी श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर हमारे लिए अच्छा मंच तैयार किया।’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी के दौरान बीच के ओवरों में हम थोड़े पिछड़ रहे थे लेकिन 320 रन के आंकड़े को पार करना अच्छा रहा।’

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भी टीम की बड़ी जीत का श्रेय बल्लेबाजों को दिया। उन्होने कहा,, ‘मुझे लगता है कि हमने बल्ले से बहुत अच्छा काम किया। हमने अच्छी साझेदारियां बनाईं और बड़ा स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर समय बिताना अहम होता है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.