Select Date:

फरवरी में ये हाल, इसबार गर्मी कितना रुलाएगी, मौसम की पूरी रिपोर्ट देख लीजिए

Updated on 09-02-2023 05:46 PM
नई दिल्ली: जनवरी के महीने में जबरदस्त ठंड ने दिल्ली-एनसीआर वालों का जीना मुहाल कर दिया था। लेकिन फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम ने ऐसी पलटी मारी है कि सब चकित है। इस बार मौसम जिस तरह से ठंडा-गरम हो रहा है वो भी चौंकाने वाला है। जनवरी के आखिरी हफ्ते से लेकर फरवरी के पहले हफ्ते में आम तौर पर बारिश हो जाया करती थी लेकिन इस बार मौसम 'सूखा-सूखा' हो रखा है। मौसम विभाग ने भी ऐसी भविष्यवाणी कर दी है जो डराने वाली है। आने वाले समय में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। यही नहीं, गर्म दिन के साथ थोड़े-थोड़े अंतराल के बीच हवाओं से

जिस तरह से इस बार के मौसम ने चला दिखाई है वो भी डराने वाली है। ठंड के दौरान कड़कड़ाती ठंड ने दिल्ली-एनसीआर वाले पूरे महीने ठिठुरते रहे। लेकिन अब फरवरी के मौसम में ही गर्मी का अहसास हो रहा है। स्वेटर उतरने को है। हवा के रुख में बदलाव के कारण आज से दिन का तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दरअसल, इस बार कड़कड़ाती ठंड के कारण ऐसा अनुमान था कि ये मौसम कुछ दिन लंबा खिंच सकता है लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल अल नीनो (El Nino) का पैटर्न प्रशांत महासागर में बन रहा है। अगर ये पैटर्न जारी रहा तो इस साल भीषण गर्मी और लू चल सकती है।

जिस तरह से मौसम ने करवट ले ली है वो चिंताजनक है। विशेषज्ञ तो अल नीनो के असर दक्षिण हिस्से में होने की भविष्यवाणी भी कर चुके हैं। मध्य और पश्चिमी प्रशांत महासागर की सतह पर बदलते तापमान को भी अल नीनो का बढ़ते असर के रूप में ही दिख रहा है। मौसम विभाग ने भी कहा था कि देश में जुलाई से सितंबर तक अल नीनो का प्रभाव दिख सकता है। लेकिन गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने खतरे के संकते तो दे ही दिए हैं।

पिछले साल भी अल नीनो के कारण देश में भीषण गर्मी पड़ी थी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तो रात और दिन के तापमान में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। कुछ दिन पहले केंद्रीय पृथ्वी और विज्ञान मंत्री एम राजीवन ने कहा था कि अल नीनो एक चिंता का सबब तो है ही। इससे मॉनसून कमजोर हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसपर कुछ पुख्ता जानकारी मार्च-अप्रैल तक ही मिल सकती है।

राहत, आफत चलती रहेगी


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 11 फरवरी को हवाएं एक बार फिर राहत दिलाएंगी। इस दिन हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ जगहों पर हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से भी बह सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से. रह सकता है। इसके बाद 12 फरवरी को हवाओं की वजह से तापमान कम होकर 25 डिग्री पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलेंगी। 13 फरवरी को भी हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 14 फरवरी को फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा।


पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंट से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज


प्राइवेट वेदर एक्सपर्ट नवदीप दहिया के अनुसार, वीकेंड पर एनसीआर की कुछ जगहों पर तापमान 30 से 32 डिग्री तक भी रह सकता है। स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, दो दिन में तापमान 29 डिग्री से कम होकर 24.5 डिग्री तक आ गया है। अब यह एक बार फिर बढ़ेगा। इसकी वजह पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इसके बाद 12 फरवरी को एक बार फिर तापमान कम होकर 24 से 25 डिग्री पर आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.