यह तो हद हो गई! खुद जलील होकर टीम से निकला, अब दे रहा रोहित शर्मा को सलाह
Updated on
26-06-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: दिन अच्छे नहीं चल रहे हों तो सलाह वो भी देने लगते हैं, जो खुद शायद उतना काबिल नहीं होते। अब पाकिस्तानी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को ही ले लीजिए। उन्होंने हर लिहाज में खुद से बेहतर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एक अजीब सलाह दी है। दरअसल, भारत को अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, ऐसे में बीसीसीआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।
रोहित शर्मा दोनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पंड्या क्रमशः टेस्ट और वनडे में उनके साथ उपकप्तान होंगे। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। भारत की टीम का विश्लेषण करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने बड़ा बयान दिया।
अकमल ने कहा कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपने छोटे कार्यकाल के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें अपने पूर्ववर्ती विराट कोहली की तरह मैदान पर थोड़ा और अधिकार दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा- यह एक संतुलित टीम है। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि रोहित शर्मा कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करें।
उन्होंने सलाह देते हुए कहा- मैदान पर अपनी उपस्थिति दिखाएं जैसे कि विराट कोहली करते थे। उन्हें मौका मिला है। साथ ही कामरान ने कहा- हमेशा एक या दो खिलाड़ियों को लेकर बहस होती रहती है। रिकॉर्ड देखने के बाद जो एक खिलाड़ी मेरे दिमाग में आता है, वह सरफराज खान हैं। उनका खेलना संभव नहीं था, लेकिन उन्हें टीम के साथ यात्रा करनी चाहिए थी। आप उन्हें मौका दे सकते थे।
उल्लेखनीय है कि कामरान अकमल पाकिस्तान के उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हें एक तरह से बेइज्जत करके टीम से निकाला गया। लंबे समय तक वह टीम में एंट्री के लिए लाइन लगाए रहे, लेकिन पीसीबी ने उनकी ओर देखा तक नहीं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…