Select Date:

तो इस वजह से उछल रही है चांदी की कीमत! MCX पर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप

Updated on 23-01-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत पहली बार 48.50 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है। इस महीने अब तक चांदी की कीमत 38 फीसदी बढ़ चुकी है। इस बीच ऑल इंडिया जूलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) ने वित्त मंत्री को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें MCX पर चांदी के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स में इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की बातें चल रही हैं।

AIJGF ने यह चिट्ठी 21 जनवरी को लिखी है। इस पर दो पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया के साइन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दिन MCX पर चांदी के कॉन्ट्रैक्ट्स मौजूदा बेंचमार्क/स्पॉट-लिंक्ड पैरिटी से करीब 40,000 रुपये (प्रति किलो) प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। यह तेज और अचानक डिसलोकेशन बाजार में चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की अफवाहों के कारण हुआ।

एमसीएक्स का तर्क

हालांकि MCX ने इन आरोपों का खंडन किया है। उसका कहना है कि उसके पास एक मजबूत निगरानी तंत्र है और वह सभी नियमों के अनुसार काम करता है। MCX के एक प्रवक्ता ने बताया कि चांदी के बाजारों में भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। स्थानीय हालातों के साथ मिलकर, इन बातों का घरेलू बाजार पर असर पड़ा है। MCX पर जो कीमतें तय होती हैं, वे करेंसी के उतार-चढ़ाव, ड्यूटी और स्थानीय बाजार की चाल के खिलाफ हेज प्रदान करती हैं।

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चांदी और सोने के ETF करीब 20% गिर गए थे। लेकिन दिन के अंत तक ये करीब 11% नीचे बंद हुए। MCX पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के कॉन्ट्रैक्ट्स 2.7% गिर गए थे। वहीं फरवरी डिलीवरी के लिए सोने के कॉन्ट्रैक्ट्स 0.8% नीचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.