ये हमारे साथ... हरभजन सिंह के पाकिस्तान का ‘सपोर्ट’ करने पर मचा बवाल, अब टीम इंडिया की आड़ में छिपने लगे
Updated on
28-10-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को हुए 2023 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हार मिली। टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबले में तेम्बा बावुमा की अफ्रीका टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- खराब अंपायरिंग और खराब नियम की वजह से पाकिस्तान मुकाबला हार गया। भज्जी ने आईसीसी को सलाह दी कि अंपायर्स कॉल का नियम हटा देना चाहिए। अगर गेंद डीआरएस में विकेट पर टच भी होती है तो बल्लेबाज को आउट देना चाहिए।
भज्जी होने लगे ट्रोल
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को ट्रोल किया जाने लगा। नासिर हुसैन का एक पूरा वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो बता रहे थे कि अंपायर्स कॉल क्यों जरूरी है। इसके अलावा मशहूर कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भी अंपायर्स कॉल को सही करार दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी भज्जी को निशाने पर ले लिया। पाकिस्तान की हार के लिए अंपायर को जिम्मेदार ठहराने पर भी फैंस ने भज्जी को आड़े हाथों लिया।
हरभजन ने क्या दी सफाई?
ट्वीट बैकफायर करने के बाद हरभजन सिंह ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने सफाई देते हुए लिखा- इससे कोई मतलब नहीं है कि आज कौन जीता कौन हारा। मेरे लिए यह भी मैटर नहीं करता कि कौन फेल रहा है और था। पर नियम ठीक नहीं है। कल को ये हमारे साथ भी जो सकता है। इनकी (अंपायर) की गलती के कारण हम फाइनल हार गए तो फिर क्या होगा।
क्या है अंपायर्स कॉल?
एलबीडब्ल्यू के खिलाफ जब कोई टीम डीआरएस लेती है तो उसमें अंपायर्स कॉल का नियम है। जब डीआरएस में गेंद विकेट को 50 प्रतिशत से कम लग रही होती है तो मैदानी अंपायर का फैसला ही माना जाता है। जब गेंद विकेट पर 50 प्रतिशत से कम लगी है और मैदानी अंपायर ने आउट दिया है तो बल्लेबाज आउट हो जाएगा। अगर नॉन आउट दिया है तो बल्लेबाज नॉन आउट दिया जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…