अपने सीईओ को सालाना 58 करोड़ रुपये से ज्यादा सैलरी दे रही है यह आईटी कंपनी, जानिए पूरी डिटेल
Updated on
30-04-2024 04:41 PM
नई दिल्ली: देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल विप्रो (Wipro) ने अपने नए सीईओ और एमडी श्रीनिवास पल्लिया (Srinivas Pallia) को मिलने वाले वेतन का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया कि पहले दो साल तक हर वर्ष अधिकतम 70 लाख डॉलर यानी करीब 58,45,81,200 रुपये का कंपनसेशन मिलेगा। इसमें कैश कंपनसेशन न्यूनतम 1.75 मिलियन डॉलर से अधिकतम तीन मिलियन डॉलर तक होगा। उन्हें हर साल न्यूनतम 1.75 मिलियन डॉलर से अधिकतम तीन मिलियन डॉलर तक टारगेट वेरिएबल पे मिलेगी। पालिया को सात अप्रैल, 2024 से पांच साल के लिए कंपनी का सीईओ और एमडी बनाया गया है। उनका कार्यकाल छह अप्रैल, 2029 तक है। थियरी डेलापोर्ट ने हाल में विप्रो के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह श्रीनिवास पल्लिया को नियुक्त किया गया है।
कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि डेलापोर्ट को कैश कंपनसेशन और दूसरे भत्तों के रूप में 4.33 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। पेरिस में रहने वाले डेलापोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। डेलापोर्ट ने कंपनी में अपने सभी शेयर बेच दिए हैं। उनके पास विप्रो के 4,72,292 शेयर थे जिनकी कीमत 21.4 करोड़ रुपये थी। डेलापोर्ट को 6 जुलाई, 2020 को विप्रो का सीईओ और एमडी बनाया गया था। लेकिन विप्रो के लगातार खराब प्रदर्शन के लिए उनकी आलोचना हो रही थी। कंपनी ने कई हाई प्रोफाइल लोगों ने इस्तीफा दे दिया था। पिछले साल सितंबर में कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी जतिन प्रवीणचंद्र ने पद छोड़ दिया था। जतिन 21 साल से कंपनी से जुड़े थे।
कौन हैं श्रीनिवास पल्लिया
श्रीनिवास पल्लिया विप्रो में लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी में तीन दशक से अधिक समय बिताया है। वह साल 1992 में विप्रो में शामिल हुए थे। दोस्तों के बीच श्रीनि के नाम से मशहूर विप्रो की कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष और बिजनेस एप्लिकेशन सर्विसेज के ग्लोबल हेड रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु से मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स किया। इसके बाद उन्होंने Harvard Business School और McGill Executive Institute से अपने मैनेजमेंट स्किल को धार दी। डेलापोर्ट का कार्यकाल 2025 तक था लेकिन उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया। डेलापोर्ट पिछले साल सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले सीईओ में शामिल थे। उन्हें 82 करोड़ रुपये मिले थे।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…