Select Date:

इस महीने निपटाने हैं PM किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कराने और ITR वेरिफिकेशन जैसे 3 काम

Updated on 19-08-2022 06:01 PM

इस महीने आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। अगर आप PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो 31 अगस्त तक e-kyc कराना जरूरी है। ऐसा नहीं नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर आपने 31 जुलाई तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है तो आपको 30 अगस्त उसका वेरिफिकेशन भी करना है। हम आपको ऐसे ही 3 कामों के बारे में बता रहे हैं तो आपको इस महीने के आखिर तक निपटाने हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न वेरिफाई करे
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई बीत चुकी है। ऐसे में अगर आपने ITR फाइल कर दिया है तो अब उसका वेरिफिकेशन भी जरूरी है। बिना वेरिफिकेशन के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रॉसेस को अधूरा माना जाता है। पहले रिटर्न भरने के 120 दिनों तक वेरिफिकेशन करना होता था, लेकिन अब इस समय को घटाकर 30 दिन कर दिया गया है। यानी आपको 30 अगस्त वेरिफिकेशन करना है। ऐसे मे अगर आपने अब तक ITR वेरिफिकेशन नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर दें।

किसान सम्मान निधि के लिए KYC
PM किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों को 31 अगस्त तक e-kyc करानी है। इस तारीख तक e-kyc की प्रकिया पूरी नहीं करने वाले किसानों के अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। किसान दो तरीकों से PM किसान के लिए e-kyc पूरी कर सकते हैं। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी e-kyc करवा सकते हैं​​​​।

इसके अलावा e-kyc प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबल लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाइल से OTP के जरिए e-kyc घर बैठे पूरी कर सकते हैं। 

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक करा लें KYC
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को 31 अगस्त तक KYC कराने को कहा है। बैंक के अनुसार KYC न कराने पर बैंक अकाउंट बंद किया जा सकता है। PNB के मुताबिक, जिन ग्राहकों का KYC बाकी है, वे इसे जल्द पूरा कर लें, वरना बाद में अकाउंट चलाने में दिक्कत आ सकती है। बैंक ने कहा है कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2022 तक अपना KYC करा लिया है, उन्हें कोई परेशानी नहीं आएगी। लेकिन जिनका पेंडिंग है, वो 31 अगस्त तक करा लें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.