Select Date:

हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर और 500% का डिविडेंड दे रही यह मल्टीबैगर कंपनी

Updated on 08-11-2022 06:05 PM

जूट और जूट प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ग्लोस्टर लिमिटेड (Gloster Limited) अपने निवेशकों को दोहरा तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर के साथ डिविडेंड भी देने जा रही है। ग्लोस्टर लिमिटेड 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। इसके अलावा, कंपनी हर शेयर पर 500% का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को 3 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 1684.90 रुपये पर बंद हुए हैं। 

हर शेयर पर मिलेगा 50 रुपये का डिविडेंड
तिमाही नतीजों के साथ ग्लोस्टर लिमिटेड ने सोमवार को अपनी बोर्ड मीटिंग में 500 पर्सेंट (हर शेयर पर 50 रुपये) का अंतरिम डिविडेंड अनाउंस किया है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 16 नवंबर 2022 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। ग्लोस्टर लिमिटेड 30 नवंबर को या उससे पहले अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट करेगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं की है। ग्लोस्टर लिमिटेड का मार्केट कैप करीब 922 करोड़ रुपये है। 

इस साल अब तक शेयरों ने दिया 57% का रिटर्न 
ग्लोस्टर लिमिटेड के शेयरों ने इस साल अब तक 57 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में यानी 3 जनवरी 2022 को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1074.20 रुपये के स्तर पर थे। ग्लोस्टर लिमिटेड के शेयर 7 नवंबर 2022 को बीएसई पर 1684.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में ग्लोस्टर लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 1 महीने में करीब 52 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में ग्लोस्टर लिमिटेड के शेयरों में 50 पर्सेंट का उछाल आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.