2 पर 1 बोनस और शेयर बांटने जा रही यह मल्टीबैगर कंपनी
Updated on
01-09-2022 07:24 PM
पैकेज्ड फूड्स इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा
देने जा रही है। यह कंपनी डांगी डम्स (Dangee Dums) है। कंपनी अपने
इनवेस्टर्स को बोनस शेयर देने जा रही है। डांगी डम्स 1:2 के रेशियो में
बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। इसके अलावा,
डांगी डम्स स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स
ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की एक्स और रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है।
कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1 सितंबर 2022 को 11 पर्सेंट
से ज्यादा की तेजी के साथ 450.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट
डांगी डम्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि स्टॉक मार्केट में कंपनी
के इक्विटी शेयरों की लिक्विडिटी बेहतर करने और इनवेस्टर बेस बढ़ाने के लिए
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2 अगस्त 2022 को हुई मीटिंग में इक्विटी
शेयरों के सब-डिवीजन को मंजूरी दी है। कंपनी के शेयर 10 रुपये की
फेसवैल्यू से 1 रुपये की फेसवैल्यू में स्प्लिट होंगे। स्टॉक स्प्लिट की
एक्स-डेट 6 सितंबर और रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है। इसी तरह, कंपनी के
बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है।
20 महीने में 1 लाख के बन गए 4 लाख रुपये से ज्यादा
डांगी डम्स के शेयरों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाया है। कंपनी के शेयरों ने
पिछले 20 महीने से कम में 280 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। डांगी
डम्स के शेयर 29 जनवरी 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 107.50
रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2022 को बीएसई में 450.95
रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने करीब 20 महीने पहले कंपनी
के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो
मौजूदा समय में यह पैसा 4.19 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते
का हाई लेवल 459.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का
लो-लेवल 185.10 रुपये है।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
नई दिल्ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…