Select Date:

इस मल्टीबैगर ने किया कंगाल, 280 रुपये से 70 पर आ गए कंपनी के शेयर

Updated on 28-09-2022 06:16 PM

टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। यह कंपनी शुभम पॉलीस्पिन (Shubham Polyspin) है। कुछ महीने पहले शुभम पॉलीस्पिन के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। लेकिन, इधर पिछले करीब डेढ़ से कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई है। शुभम पॉलीस्पिन के शेयरों इस पीरियड में करीब 80 पर्सेंट गिर गए हैं। कंपनी के शेयर 286.43 रुपये के हाई लेवल से गिरकर 28 सितंबर 2022 को 71.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। टेक्सटाइल कंपनी ने पिछले दिनों ही 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। 

1 लाख रुपये के अब बचे 25 हजार रुपये से कम
शुभम पॉलीस्पिन (Shubham Polyspin) के शेयर 22 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 286.43 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 28 सितंबर 2022 को बीएसई में 71.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 22 अगस्त 2022 को शुभम पॉलीस्पिन के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में उसकी वैल्यू घटकर 24,962 रुपये होती। शुभम पॉलीस्पिन का मार्केट कैप करीब 86.5 करोड़ रुपये है। 

मॉरीशस की इनवेस्टमेंट फर्म ने खरीदे हैं 1 लाख से ज्यादा शेयर
मॉरीशस की ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म AG डायनामिक फंड्स लिमिटेड ने पिछले दिनों मल्टीफिलामेंट यार्न बनाने वाली कंपनी शुभम पॉलीस्पिन के 102000 शेयर खरीदे हैं। AG डायनामिक फंड्स ने बीएसई लिस्टेड कंपनी के यह शेयर ओपन मार्केट से 215.05 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे हैं। इस गिरावट के पहले पिछले 4 साल से कम में शुभम पॉलीस्पिन के शेयरों में 1300 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 7 जनवरी 2019 को BSE में 20.50 रुपये के स्तर पर थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.