Select Date:

2 बोनस शेयर देने जा रही यह नवरत्न कंपनी

Updated on 15-09-2022 06:24 PM

एयरोस्पेस और डिफेंस से जुड़ी सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) अपने निवेशकों को 2 बोनस शेयर देने जा रही है। सरकारी कंपनी 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, जिन लोगों के पास कंपनी का 1 भी शेयर होगा, उन्हें 2 शेयर बोनस के रूप में मिलेंगे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर गुरुवार 15 सितंबर 2022 को एक्स-बोनस पर ट्रेड कर रहे हैं। बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर 2022 है। सरकार की तरफ से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है।

  2 रुपये से पहुंचे 300 के पार, 1 लाख के बनाए 1.67 करोड़ रुपये
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले कुछ साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 24 अगस्त 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2 रुपये के स्तर पर थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 14 सितंबर 2022 को बीएसई में 335.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 24 अगस्त 2001 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.67 करोड़ रुपये होता।  जून तिमाही में कंपनी को हुआ 431 करोड़ रुपये का मुनाफा 
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 431 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान सरकारी कंपनी को 11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अप्रैल-जून 2022 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन टर्नओवर 3,063.5 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की समान अवधि के दौरान 1,564 करोड़ रुपये था। 30 जून 2022 तक कंपनी की ऑर्डर बुक पोजिशन करीब 55,333 करोड़ रुपये की थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.