Select Date:

कभी कंगाल करने वाला यह शेयर अब कर रहा मालामाल

Updated on 21-10-2022 05:42 PM
शानदार सितंबर तिमाही (Q2FY23) की रिपोर्ट के बाद आईटीसी के शेयरों (ITC share) में आज शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 354 रुपये का ऑल टाइम हाई (ITC share hits all time high) पर पहुंच गए। स्टॉक ने अपने पिछले हाई 353 रुपये को भी पार कर लिया, जिसे उसने 3 जुलाई, 2017 को छुआ था। आपको बता दें कि कुछ साल पहले आईटीसी के शेयर लगातार गिर रहे थे।

लगातार कर रहा शानदार प्रदर्शन
बता दें कि होटल से लेकर FMCG  और सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल अब तक आईटीसी का शेयर 62 प्रतिशत का बढ़ गया है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 0.53 प्रतिशत ही चढ़ा है।

कंपनी को हुआ मुनाफा
आईटीसी ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के नतीजें जारी कर दिए। जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ में 24.4 प्रतिशत सालाना (YoY) उछाल आया है और यह 4,620 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में मुनाफा 3,714 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 17,108 करोड़ रुपये का शुद्ध रेवेन्यू हासिल हुआ। यह सालाना 24.4 प्रतिशत बढ़ा। 

एक्सपर्ट हैं बुलिश
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, आईटीसी ने Q2FY23 में सभी कैटेगरी में अपनी विकास गति जारी रखी। सिगरेट कैटेगरी में बाजार हिस्सेदारी में तेजी और पिछले एक साल में नए लॉन्च किए गए प्रीमियम ब्रांडों से कंपनी को लाभ हुआ है। हमारा मानना ​​है कि कच्चे माल की कीमतों में नरमी के साथ आईटीसी सिगरेट और एफएमसीजी के अपने मुख्य व्यवसाय में बढ़ना जारी रखेगी। हम लंबी अवधि के विकास के नजरिए से आईटीसी पर सकारात्मक बने हुए हैं।'' ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 360 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 405 रुपये प्रति शेयर कर दिया है और इस पर अपनी 'बाय' रेटिंग रखी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.