इस शख्स ने कराई वेंकटेश अय्यर की वापसी, विध्वंसक शतक की इनसाइड स्टोरी जानिए
Updated on
17-04-2023 07:54 PM
भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर बोल रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते रविवार को एक तूफानी शतक जड़ा है, जिसका श्रेय उन्होंने सहायक कोच अभिषेक नायर को दिया है। वेंकटेश ने इस सीजन चोट से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है।
इंदौर का यह 28 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल अक्टूबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अच्छी फॉर्म में था। सीढ़ी से फिसलन के कारण उनका टखना गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी और फिर अपनी पूरी फिटनेस के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कई महीने बिताने पड़े। अय्यर ने मैच के बाद कहा,
‘आईपीएल मेरे लिए खेल में वापसी का टूर्नामेंट है। छह महीने पहले मेरा बायां टखना फैक्चर हो गया था। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक ऐसी प्रणाली के तहत हूं जहां बीसीसीआई मेरा ख्याल रखता है।’ उन्होंने कहा,‘हर चीज का ध्यान रखा गया और मैं चार से पांच महीने के लिए एनसीए में था। सभी डॉक्टर और ट्रेनर बहुत अच्छी तरह से मेरा सहयोग कर रहे थे। उन्होंने मुझे इस जगह से बाहर आने में मदद की। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मैं सामान्य रूप से उतनी तेजी से नहीं दौड़ पाऊंगा। मुझे निराशा होगी लेकिन मैं खुश हूं कि मैं मैदान पर वापस आ गया हूं और वह कर रहा हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है और टीम में योगदान दे रहा हूं।’
अय्यर ने 51 गेंद की पारी में नौ छक्के और छह चौके की मदद से 104 रन बनाए लेकिन उनकी यह पारी टीम को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक नाम लेना चाहूंगा और वह है अभिषेक नायर। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी पर दिन रात काम किया है। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं खेल के प्रति मेरे दृष्टिकोण पर भी काम किया है। मैं इस शतक का श्रेय उन्हें देता हूं। उन्होंने कहा, ‘जहां तक चंदू सर (मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित) की बात है, मैं उनके साथ तीन साल से काम कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि उनकी रणनीति अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…