Select Date:

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने सेलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, 10 महीने बाद वापसी कर झटके 5 विकेट

Updated on 16-12-2022 06:05 PM
टीम इंडिया (Team India) ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इस मैच में टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका दिया था, जिसने 10 महीने से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला था. ये खिलाड़ी कप्तान के भरोसे पर खरा उतरा और 5 विकेट लेकर सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया. 

बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए काल बना ये खिलाड़ी 

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. चाइनामैन गेंदबाज  कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) टीम इंडिया की और से सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 महीने बाद वापसी करते हुए बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन भेजने का काम किया. आपको बता दें कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) वनडे सीरीज के आखिरी मैच में स्क्वॉड का हिस्सा बने थे और केएल राहुल ने उन्हें मुकाबले में भी मैदान पर उतारा था.

22 महीनों के बाद टेस्ट टीम का बने हिस्सा

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पिछले कई समय से टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे. लेकिन इस बार उन्होंने मौका मिलते ही कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 13 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वहीं, इस मैच में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने यासिर अली, मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया. 

150 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम

27 साल के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट हासिल करने वाले सातवें गेंदबाज भी बने हैं. वहीं,  बांग्लादेश की टीम इस पारी में 150 रन पर ही ढेर हो गई. इस पारी में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के अलावा मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट और उमेश यादव-अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.