Select Date:

भारत के लिए काल था यह खिलाड़ी, अब इंग्लैंड को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लगाएगा सबसे बड़ा दांव

Updated on 28-06-2023 08:32 PM
लंदन: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम का इरादा जहां अपनी बढ़त को 2-0 करने का होगा वहीं इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला जीत कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड को पहले टेस्ट में दो विकेट से हरा का सामना करना पड़ा था।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की ‘बाजबॉल’ रणनीति उलटी पड़ गई थी। मेजबान टीम अपनी रणनीति पर कायम रहते हुए नई शुरुआत करना चाहेगी। इस बार उसने ऑल पेस अटैक से मेहमान ऑस्ट्रेलिया को परेशान करने का मन बनाया है। इंग्लैंड ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट के लिए सिर्फ एक बदलाव के साथ अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी।

इस मैच के लिए उसने मोईन अली की जगह वोर्सेस्टरशर के तेज गेंदबाज जोश टंग को शामिल किया है। टंग ने पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। उन्हें मार्क वुड, क्रिस फोक्स और मैथ्यू पोट्स पर तरजीह दी गई है। अली को पहले टेस्ट के दौरान दाहिने हाथ की ऊंगली में चोट लगी थी। टंग को स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अनुभवी जोड़ी के अलावा ओली रॉबिन्सन का साथ मिलेगा।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई अटैक की अगुआई एक बार फिर कप्तान पैट कमिंस संभालेंगे। WTC फाइनल में भारत के खिलाफ धांसू प्रदर्शन करने वाले सीनियर पेसर मिचेल स्टार्क को पहले टेस्ट में एकादश में जगह नहीं मिली थी लेकिन उम्मीद है लॉर्ड्स टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाए। स्टार्क ने कहा कि उन्हें इस टीम में सबसे ज्यादा बाहर होने की आदत है, लेकिन दूसरे टेस्ट के लिए एकादश में चयन होने वह चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने गुरुवार से शुरू होने वाले लॉर्डस टेस्ट के लिए टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘टीम के संदर्भ में मुझे किसी भी तरह (लॉर्ड्स के लिए चयन के बारे में) का कोई संकेत नहीं मिला है। जब तक चयनकर्ता निर्णय नहीं ले लेते तब तक मैं भी आपकी तरह अनुमान ही लगा सकता हूं।

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया हेड टु हेड
  • कुल टेस्ट 356
  • इंग्लैंड जीता 110
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 150
  • ड्रॉ 96

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.