पिछले 4 वर्षों से आया उछाल
बीते 4 वर्षों से शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। इस दौरान शेयर में 2400 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। बीते 3 वर्ष में शेयर 650 फीसदी से ज्यादा उछला है। वहीं बीते एक साल की बात करें तो यह शेयर 95 फीसदी से ज्यादा उछला है। रिलायंस इन्फ्रा को पहले रिलायंस एनर्जी लिमिटेड एंड बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई के नाम से जाना जाता था। यह पावर जेनरेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और डिफेंस से जुड़ी है। यह रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप का हिस्सा है।
