टाटा के इस शेयर में रोज लग रहा अपर सर्किट, ग्रुप ने छोड़ दिया मर्जर का प्लान
Updated on
08-02-2024 02:13 PM
नई दिल्ली: टाटा स्टील ने अपनी लिस्टेड एसोसिएट कंपनी टीआरएफ लिमिटेड के मर्जर की योजना छोड़ दी है। सितंबर 2022 में टाटा स्टील ने इस कंपनी का विलय करने का फैसला किया था ताकि कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को स्ट्रीमलाइन किया जा सके। लेकिन इस बीच कंपनी के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। पिछले दो दिन से इसके शेयरों पर अपर सर्किट लग रहा है। टीआरएफ के शेयरों ने बुधवार को बीएसई पर 20 परसेंट का अपर सर्किट छू लिया और गुरुवार को भी मार्केट खुलते ही एक बार फिर यह अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस तरह दो दिन में इसके शेयरों में 40 परसेंट तेजी आई है। अभी यह 394.05 रुपये पर है जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।
सितंबर 2022 में टाटा स्टील ने मटीरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआरएफ के मर्जर का फैसला किया था लेकिन इसके बाद से इस कंपनी की स्थिति में काफी सुधार आया है। टाटा स्टील ने इसमें निवेश किया और इसे ऑर्डर दिए। इससे कंपनी की वित्तीय हालत में सुधार आया। इससे कंपनी के शेयरों में तेजी के साथ-साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी तेजी आई है। बुधवार को करीब 1.6 लाख शेयरों की खरीदफरोख्त हुई जो इसके एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम से कई गुना अधिक है। आज की तेजी के साथ ही इसका मार्केट कैप 433.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…