Select Date:

लगातार तीसरे दिन उछला विजय केडिया का यह शेयर

Updated on 12-11-2025 04:38 PM
नई दिल्लीदिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी अतुल ऑटो के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। तिपहिया गाड़ियां बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में मंगलवार को कारोबार के दौरान 12% से अधिक तेजी आई थी। आज बीएसई पर शुरुआती कारोबार में यह एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 502.75 रुपये तक गया। दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में 80% की तेजी आई। BSE से मिली जानकारी के मुताबिक विजय केडिया के पास अतुल ऑटो के 18.20% शेयर थे, जो कि 50,50,505 पब्लिक इक्विटी शेयर के बराबर हैं।

अतुल ऑटो का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 693 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 10 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 407.05 रुपये है। इस साल 13 मार्च को यह इस स्तर तक लुढ़का था। पिछले पांच साल में अतुल ऑटो के शेयरों में 193% से ज्यादा तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 12% से ज्यादा की गिरावट आई है। इस साल कंपनी के शेयरों में करीब 12% की गिरावट आई है। विजय केडिया की निवेश कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास भी अतुल ऑटो के 2.71% शेयर हैं।

तिमाही नतीजे

अतुल ऑटो ने सितंबर तिमाही के नतीजे मंगलवार को घोषित किए। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 80.9% बढ़कर ₹8.27 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह मुनाफा ₹4.57 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की बिक्री 4.49% बढ़कर ₹92.48 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह बिक्री ₹88.50 करोड़ थी। कंपनी के बताया कि मुख्य ऑपरेशंस से उसका कुल रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹200.17 करोड़ हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹181.65 करोड़ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.