दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीद रहा यूरोप का यह छोटा सा देश, भारत के करीब आने का है प्लान
Updated on
09-04-2026 01:42 PM
नई दिल्ली: जनवरी के अंत में सोने की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी लेकिन फरवरी में इसमें कुछ नरमी आई। इसका फायदा उठाते हुए दुनिया के कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने जमकर सोने की खरीदारी की। जनवरी में उन्होंने केवल 6 टन सोना खरीदा था जबकि फरवरी में उन्होंने 27 टन सोने की नेट खरीदारी की। यह लगातार 23वां महीना है जब सेंट्रल बैंक सोने के नेट खरीदार रहे। हालांकि इस दौरान तुर्की और रूस ने अपने भंडार से सोने की बिक्री की।
वर्ल्ड बैंक काउंसिल के मुताबिक फरवरी में यूरोपीय देश पोलैंड ने सबसे ज्यादा 20 टन सोना खरीदा। करीब एक साल में उसकी यह सबसे बड़ी मासिक खरीद है। पिछले साल फरवरी में पोलैंड ने 29 टन सोना खरीदा था। करीब 3.7 करोड़ की आबादी वाले इस देश का गोल्ड रिजर्व 570 टन पहुंच गया है जो उसके कुल रिजर्व का 31 फीसदी है। पोलैंड के केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने 700 टन का टारगेट रखा है। भारत का गोल्ड रिजर्व करीब 880 टन है जो कुल रिजर्व का 15.17 फीसदी है।
किस-किस ने खरीदा सोना?
पोलैंड के अलावा उजबेकिस्तान और कजाकस्तान ने फरवरी में 8-8 टन सोना खरीदा। चेक गणराज्य और मलेशिया ने 2-2 टन और चीन तथा कंबोडिया के सेंट्रल बैंकों ने 1-1 टन सोना खरीदा। उजबेकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने लगातार पांचवें महीने खरीदारी की। इसके साथ ही उसका गोल्ड रिजर्व 407 टन पहुंच गया है जो उसके कुल रिजर्व का 88 फीसदी है। चेक गणराज्य ने लगातार 36वें महीने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। इस यूरोपीय देश का सोने का भंडार अब 75 टन पहुंच चुका है जो उसके कुल रिजर्व का 7 फीसदी है।
किसने की सोने की बिक्री?
चीन ने लगातार 16वें महीने सोने खरीदा है। इसके साथ ही उसका गोल्ड रिजर्व 2,308 टन पहुंच चुका है जो उसके टोटल रिजर्व का 10 फीसदी है। इस बीच तुर्की और रूस ने फरवरी में सोने की बिक्री की। तुर्की ने 8 टन और रूस ने 6 टन सोना बेचा। तुर्की ने ईरान में लड़ाई शुरू होने के बाद 20 अरब डॉलर का सोना बेचा है या उस पर लोन लिया है। तुर्की के सेंट्रल बैंक ने इस दौरान 52 टन सोना बेचा है। साथ ही 79 टन गोल्ड पर लोन लिया है। लीरा की गिरावट को थामने के लिए तुर्की को ऐसा करना पड़ा है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…