एडटेक स्टार्टअप लीडो लर्निंग (Lido Learning) दिवालिया
होने जा रही है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के साथ कंपनी की
नियामक फाइलिंग के मुताबिक, लीडो लर्निंग ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल
(NCLT) की मुंबई बेंच को दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। लीडो लर्निंग के
निदेशक मंडल ने दिवाला और दिवालियापन (आईबीसी) कोड 2016 की धारा 10 के तहत
एक आवेदन दायर करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया है।
दिग्गज निवेशकों ने लगाया था पैसा
आपको बता दें कि करीब सात महीने पहले इस एडटेक फर्म ने अचानक 1,200
कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा था और अब कंपनी के दिवालिया होने
की खबर सामने आई है। बता दें कि इस स्टार्टअप में Upgrad के फाउंडर रोनी
स्क्रूवाला, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) और
शादी.कॉम के अनुपम मित्तल जैसे दिग्गज निवेशकों ने पैसा लगा रखा था।
क्या कहा कंपनी ने?
फर्म की एमसीए फाइलिंग में कहा है, "इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016
की धारा 10 के अनुसार, कंपनी अपने लोन का भुगतान करने में असमर्थ है, इस
लिए कंपनी डिफॉल्ट कर रही है। यह फैसला शेयरधारकों की सहमति द्वारा ली गई
है।'' बता दें कि कई स्टार्टअप ने 2022 की शुरुआत के बाद से 11,000 से अधिक
कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले दो वर्षों में कोरोनाकाल वाले
डिजिटलीकरण के बाद, भर्ती की प्रक्रिया ठंडी चल रही है। क्योंकि स्टार्टअप
कंपनी पर फंडिंग नहीं मिलने और कर्ज बढ़ने के चलते बोझ बढ़ते जा रहा है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…