गाड़ी पर जरूरी हुआ यह स्टिकर, नहीं लगाया तो देना होगा 5000 रुपये का जुर्माना, जानें पूरी डिटेल
Updated on
22-04-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: गाड़ी चलाने वालों के लिए अब एक और स्टिकर जरूरी हो गया है। अगर वह स्टिकर गाड़ी पर नहीं लगा है तो 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। यही नहीं, जुर्माने के साथ और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। बिना स्टिकर लगी ऐसी गाड़ी को PUC सर्टिफिकेट भी नहीं दिया जाएगा।
यह एक ऐसा स्टिकर है जो बताता है कि आपकी गाड़ी किस फ्यूल यानी ईंधन पर चलती है। इसे कलर-कोडेड फ्यूल स्टीकर भी कहते हैं। यह स्टिकर अभी दिल्ली में गाड़ियों में लगा होना जरूरी है। ये स्टिकर बताते हैं कि आपकी गाड़ी किस ईंधन से चलती है। यह नियम High Security Registration Plate (HSRP) के तहत लागू किया गया है। दिल्ली परिवहन विभाग ने कहा है कि अगर किसी गाड़ी पर ये स्टिकर नहीं लगा होगा, तो उस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इसका मतलब है कि जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही पीयूसी सर्टिफिकेट भी नहीं मिलेगा।
ये रंगीन स्टिकर क्या हैं?
ये स्टिकर साल 2012-13 में HSRP के साथ शुरू किए गए थे। ये एक तरह के होलोग्राम होते हैं, जो गाड़ी की विंडशील्ड पर लगाए जाते हैं। इनसे पता चलता है कि गाड़ी पेट्रोल, डीजल या किसी और ईंधन से चलती है। ये स्टिकर ऐसे बनाए गए हैं कि अगर कोई इन्हें निकालने की कोशिश करेगा तो ये खराब हो जाएंगे। ये स्टिकर तीन रंगों में आते हैं: हल्का नीला: ये पेट्रोल और CNG से चलने वाली गाड़ियों के लिए है। नारंगी: ये डीजल से चलने वाली गाड़ियों के लिए है। ग्रे: ये उन गाड़ियों के लिए है जो बिजली या हाइब्रिड ईंधन से चलती हैं।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…