निवेशकों को मालामाल कर रहा है ये शेयर, 3 साल में दिया 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
Updated on
10-11-2023 03:08 PM
मुंबई: शेयर बाजार में अगर सही स्टॉक में पैसा लगा दिया तो लगातार अच्छा रिटर्न जरूर मिलता है। कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर कोल इंडिया लिमिटेड का है। कंपनी मुख्य रूप से कोयला खनन, उत्पादन और कोयला वॉशरी के काम में शामिल है। इसके प्रमुख ग्राहक क्षेत्रों में बिजली और इस्पात उद्योग शामिल हैं। कंपनी सीमेंट, उर्वरक और ईंट भट्टों जैसे क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को सर्विस प्रोवाइड कराती है।
कोयला क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण के बाद साल 1973 में कोल माइंस अथॉरिटी लिमिटेड के रूप में कोल इंडिया की स्थापना की गई थी। कंपनी का मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है। कोल इंडिया लिमिटेड देश के कोयला उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाता है, जो देश के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 80% योगदान देता है।
हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने Q1FY24 परिणामों की घोषणा की थी। इसमें कंपनी की बिक्री 2.54% बढ़ी है। यह Q1FY23 में 35,092 करोड़ रुपये की तुलना में 35,983 रुपये हो गई है। हालांकि कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 14.2% की गिरावट आई है। यह Q1FY23 में 12,227 करोड़ रुपये के मुकाबले 10,491 रुपये रहा है। इसी तरह, कंपनी का नेट प्रॉफिट Q1FY23 में 8,834 करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% घटकर 7,941 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी पिछले 3 वर्षों में अपनी बिक्री 13% (CAGR) बढ़ाने में सक्षम रही है। इसी अवधि में शुद्ध लाभ 19% (CAGR) बढ़ा है।
कंपनी ने पिछले वर्ष में 28.45% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 वर्षों में 156% का रिटर्न दिया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी का ROCE 70.5% और ROE 56% है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 0.8% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। यह 326.10 रुपये के अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…