Select Date:

बाजार खुलते ही 4% उछल गया यह शेयर, फटाफट चाहिए पैसे तो खेल सकते हैं दांव

Updated on 16-01-2023 06:29 PM
मुंबई: ऑटो एंसिलियरी कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन (Minda Corporation) का शेयर आज शुरुआती कारोबार में चार फीसदी उछल गया। इस शेयर में खरीदारों की भारी दिलचस्पी देखी जा रही है। ब्रॉडर मार्केट में भारी उतारचढ़ाव के बावजूद यह ट्रेडिंग वाले स्टॉक्स में शामिल है। टेक्निकली इस शेयर ने औसत वॉल्यूम से अधिक तेजी के साथ अपने ट्राएंगल पैटर्न से ब्रेकआउट रजिस्टर्ड किया है। इसके वॉल्यूम में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है जो इस स्टॉक में मजबूत बाइंग इंटरेस्ट का सबूत है। यह स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। मूविंग एवरेज में तेजी इस स्टॉक में आगे भी तेजी रहने का संकेत है। इसका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (62.44) बुलेश टेरिटरी में है और ब्रॉडर मार्केट की तुलना में मजबूत आरएसआई का संकेत दे रहा है।
इसका ट्रेंड इंडिकेटर ADX (20.43) मजबूत ट्रेंड स्ट्रेंथ दिखा रहा है जबकि ओबीवी इस स्टॉक में भारी बाइंग एक्टिविटी दिखा रहा है। कुल मिलाकर यह स्टॉक टेक्निकली स्ट्रॉन्ग बन चुका है और आने वाले दिनों में काफी ऊपर जा सकता है। इसका मीडियम रेसिसटेंस 240 रुपये के लेवल पर है। इसके बाद यह 260 रुपये और इससे ऊपर भी जा सकता है। इसका सपोर्ट 215 रुपये के लेवल पर है। सोमवार को कंपनी का शेयर एनएसई पर 227 रुपये तक पहुंच गया था। मूमेंटम ट्रेडर्स आने वाले दिनों में इस स्टॉक पर नजर रख सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.