मार्केट खुलते ही इस शेयर ने लगाई छलांग, कम कीमत पर खरीदने का शानदार मौका
Updated on
15-12-2022 07:48 PM
खराब वैश्विक संकेतों के कारण ब्रॉडर मार्केट में
आज शुरुआती कारोबार में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों
से कुछ शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कई टॉप-क्वालिटी
स्टॉक्स में मजबूत बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इस बीच रियल्टी
स्टॉक्स में फ्रेश बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है और यह सेक्टर
मार्केट को सपोर्ट करने वाले टॉप परफॉर्मर्स में शामिल है। गुरुवार के
शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में हेमीस्फीयर प्रॉपर्टीज (Hemisphere Properties)
के शेयरों में करीब पांच फीसदी की तेजी आई। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसका
वॉल्यूम भी एवरेज से अधिक रहा। टेक्निकली इस स्टॉक ने लोअर लेवल पर अपने
कंसोलिडेशन पैटर्न से स्ट्रॉन्ग प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट दिया है।
इस शेयर में अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से
45 फीसदी गिरावट आई थी लेकिन अब इसने बेस बनाया है और इसमें लोअर लेवल से
भारी उछाल आई है। यह अपने सभी मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है और यह
अपने पिछले स्विंग हाई से ऊपर ट्रेड कर रहा है। बुलिश टेक्निकल पैरामीटर्स
भी पॉजिटिव प्राइस पैटर्न को सपोर्ट कर रहे हैं। इसका 14 दिन की अवधि का
RSI (70.34) सुपर बुलिश जोन में है और यह इस स्टॉक में मजबूत स्ट्रेंथ का
इशारा कर रहा है।इसका ADX भी 35 से ऊपर है और स्ट्रॉन्ग ट्रेंड स्ट्रेंथ दिखा रहा है। इसका
OBV पीक पर है और वॉल्यूम के हिसाब से मजबूत स्ट्रेंथ दिखा रहा है। कुल
मिलाकर यह स्टॉक टेक्निकली स्ट्रॉन्ग है और बेहतर ब्रेकआउट के बाद इसमें
तेजी बनी रहने की उम्मीद है। लोअर लेवल पर इसमें इंस्टीट्यूशनल बाइंग दिख
रही है। इसे देखते हुए इसका वैल्यूएशन काफी आकर्षक है। ट्रेडर्स आने वाले
सेशंस में इस स्टॉक पर करीबी नजर रख सकते हैं।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…