Select Date:

टाटा ग्रुप का यह स्टॉक एक हफ्ते से दे रहा छप्परफाड़ रिटर्न

Updated on 19-09-2022 06:18 PM
महज सात दिन में निवेशकों का पैसा करीब-करीब दोगुना करने वाला टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर स्टॉक में लगातार पांचवें दिन उड़ान भरा है। शेयर बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर टीआरएफ शेयरों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। टीआरएफ शेयर के भाव आज बढ़त के खुले और लगातार 5वें सत्र में 10 प्रतिशत अपर सर्किट के साथ एनएसई पर ₹324.35 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। टाटा समूह का यह शेयर पिछले पांच लगातार सत्रों से अपर सर्किट और ताजा लाइफ-टाइम हाई दोनों को एक साथ मार रहा है।

5 सत्रों में लगभग 60 प्रतिशत रिटर्न


शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है और इसलिए नई खरीदारी का सुझाव नहीं दिया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्टॉक के 'अपट्रेंड' जारी रहने की उम्मीद है और निवेशकों को ₹300 पर ट्रेलिंग स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी है। यह स्टॉक छोटी से मध्यम अवधि में ₹420 के स्तर तक जा सकता है।  पिछले 5 सत्रों में अपने शेयरधारकों को लगभग 60 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है।

चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने कहा, "टाटा समूह के इस स्टॉक में कोई नई खरीदारी की सिफारिश नहीं की जाती है। लेकिन, स्टॉक अभी भी चार्ट पैटर्न पर सकारात्मक दिखता है और जिनके पास यह स्टॉक उनके पोर्टफोलियो में है उन्हें ट्रेलिंग स्टॉप लॉस को ₹300 पर अपग्रेड करने की सलाह दी जाती है क्योंकि मल्टीबैगर स्टॉक अल्पावधि में ₹375 के स्तर को छू सकता है।"

टीआरएफ शेयर प्राइस हिस्ट्री

टीआरएफ शेयर उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं जो दलाल स्ट्रीट ने पिछले एक साल में तगड़ा रिटर्न दिया है। वास्तव में यह 2022 में भी मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। इस साल अब तक यह स्मॉल-कैप टाटा स्टॉक लगभग ₹135 से ₹324.35 के स्तर तक बढ़ गया है। यानी 2022 में यह लगभग 135 प्रतिशत उछल चुका है। पिछले एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने ₹120 से ₹324.35 पहुंचा है। इस अवधि में इसने 170 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.