Select Date:

6 महीने में पहुंचा 115 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर ये शेयर!, दिया तगड़ा रिटर्न

Updated on 19-11-2022 05:30 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है। हालांकि अगर सही स्टॉक में निवेश नहीं किया जाए तो नुकसान होने का भी खतरा रहता है। शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इन स्टॉक्स ने बेहद कम समय में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्टॉक में लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले छह महीनों में ये स्टॉक 115 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। इसमें अभी भी तेजी बनी हुई है।
शेयरों में बनी हुई है तेजी
हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं वो टीसीपीएल पैकेजिंग लिमिटेड के शेयर हैं। शुक्रवार के शुरुआती कारोबारी सत्र में बीएसई पर टीसीपीएल पैकेजिंग लिमिटेड के शेयर 17 फीसदी से अधिक बढ़कर 1,696 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। स्टॉक पिछले कुछ सत्रों से ऊपर की ओर ही बढ़ता रहा है, इसमें तेजी बनी हुई है। इस स्टॉक ने एक ही महीने में 32 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है।
कंपनी ने दर्ज किया लाभ
सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 39.5 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। ये एक साल पहले की तिमाही में 10.6 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक था। इस बीच, तिमाही के दौरान इसका समेकित राजस्व 43 प्रतिशत से बढ़कर 361.7 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि साल-दर-साल (YoY) 253 करोड़ रुपये था।जानिए क्या करती है कंपनी
टीसीपीएल पैकेजिंग लिमिटेड (टीसीपीएल) उद्योगों में ग्राहकों के लिए पैकेजिंग समाधान का निर्माता है। टीसीपीएल ने प्रिंटेड कॉर्क-टिपिंग पेपर, लैमिनेट्स, स्लीव्स और रैप-अराउंड लेबल का उत्पादन किया है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी के देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में कार्यालय हैं। टीसीपीएल पैकेजिंग शेयरों ने सिर्फ छह महीने की अवधि में 115 प्रतिशत से ज्यादा की रैली करके मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.