1,899 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही है टाटा की यह एयरलाइन, जल्दी कीजिए केवल चार दिन हैं आपके पास
Updated on
09-01-2023 08:18 PM
नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रीमियम एयरलाइन विस्तारा (Vistara) आपको मात्र 1,899 रुपये में देश में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। एयरलाइन ने अपनी आठवीं वर्षगांठ के मौके पर एक सेल शुरू की है। इस सेल में 23 जनवरी, 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक की जा सकती है। घरेलू यात्रा के लिए एक तरफ की टिकट की कीमत मात्र 1,899 रुपये से शुरू हो रही है जबकि इंटरनेशनल रिटर्न टिकट की कीमत 13,299 रुपये से शुरू हो रही है। इतना ही नहीं कंपनी एडवांस सीट सेलेक्शन और एक्सेस बैगेज पर 23 फीसदी छूट भी दे रही है। 12 जनवरी तक आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। यानी आपके पास केवल चार दिन बचे हैं।
विस्तारा हाल में ईयर एंड सेल (Year End Sale) लेकर आई थी। यह सेल 29 दिसंबर तक चली थी। उसमें 10 जनवरी, 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक की यात्रा के लिए टिकट पर छूट दी गई थी। उसमें घरेलू यात्रा के लिए एक तरफ की टिकट की कीमत मात्र 2,023 रुपये रखी गई थी जबकि इंटरनेशनल रिटर्न टिकट की कीमत 13,699 रुपये से शुरू हो रही थी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) भी हाल में तीन दिन की विंटर सेल (IndiGo Winter Sale) लेकर आई थी। इस सेल में हवाई टिकट की कीमत सिर्फ 2023 रुपये रखी गई थी। यह सेल शुक्रवार, 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चली थी।
आठ साल पहले भरी थी उड़ान
विस्तारा एयरलाइन टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस का जॉइंट वेंचर है। एयरलाइन ने जनवरी 2015 में पहली उड़ान भरी थी। विस्तारा एयरलाइंस में टाटा ग्रुप की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) के पास है। हाल में सिंगापुर एयरलाइंस ने विस्तारा का टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) में विलय करने की घोषणा की थी। इस विलय सौदे के तहत एसआईए एयर इंडिया में 2,058.5 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…